राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...
28-Nov-2020 05:52 PM
PATNA : बिहार चुनाव के बाद राज्य में एक बार फिर से आपराधिक घटनाएं काफी तेजी के साथ बढ़ रही हैं. पिछले कुछ दिनों में अपराधियों ने हत्या और लूट की कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया. शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के आला अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की. इस बैठक में सीएम ने अफसरों को कई दिशानिदेश दिए. मुख्यमंत्री ने हर हाल में अपराध पर नियंत्रण रखने का आदेश दिया.
सीएम नीतीश ने सख्ती दिखाते हुए यह निर्देश दिया कि बिहार के सभी थानों में रात के समय पुलिस की पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाये. रात्रि गश्ती में जहां कहीं भी लापरवाही देखी जाए, संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया जाये. काम में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों और अफसरों को चिंहित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये.
सीएम नीतीश ने कहा कि राज्य में कानून का सख्ती के साथ पालन हो और अपराधियों में पुलिस का भय हो. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि साइबर अपराध पर भी नकेल कसने के लिए उचित कदम उठाये जाएँ. इस समीक्षा बैठक में सीआईडी के एडीजी विनय कुमार ने थानावार, जिलावार और रेंजवार हुए अपराध और पुलिस की कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी.
कानून व्यवस्था को लेकर शनिवार को हुई इस बैठक में राज्य के डीजीपी संजीव कुमार सिंघल और मुख्यालय एडीजी जितेंद्र कुमार भी शामिल हुए. इन अफसरों के आलावा राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, लॉ एंड आर्डर के एडीजी अमित कुमार, सीआइडी एडीजी विनय कुमार और स्पेशल टास्क फाॅर्स के एडीजी सुशिल खोपड़े भी इस अहम बैठक में शामिल हुए.