BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
24-Dec-2021 02:00 PM
SUPAUL : सुपौल में छातापुर प्रखंड मुख्यालय के रामपुर स्थित पनोरमा पब्लिक स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया. जिसमें स्कूली बच्चो ने एक से बढ़कर एक झांकी कार्यक्रम पेश कर दर्शको और शिक्षको का खूब मनोरंजन किया. वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय और पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.
इस दौरान पूर्व डीजीपी ने अपने संबोधन में स्कूली बच्चो के अभिभावको से आग्रह करते हुए कहा कि जब आप अपने बच्चो को किसी विद्यालय में पढ़ा रहे हैं तो बच्चो के ज्ञानशील, एकता के साथ-साथ बच्चो में किसी प्रकार का अनुचित दबाव नही डालें. बच्चो में जिस क्षेत्र में जाने की रूचि हो उसी क्षेत्र में जाने दें. साथ ही उन्होने सभी अभिभावको से यह भी कहा कि बच्चो को सोशल मीडिया से भी दूर रखें.
वहीं कार्यक्रम में मुबंई से पहुंचे बालीवुड गायक सलमान अली भी अपने टीम के साथ संगीत कार्यक्रम पेश कर लोगों को झुमने पर मजबूर कर दिया. उन्होने अपने गाए गाना तेरी दिवाली-दिवाली...कर लो कदर हमारी करते हैं हम प्यार तुमसे.. इत्यादी गाकर कार्यक्रम में समां बांध दिया था. मौके पर पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के द्वारा कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को शिल्ड व प्रमाण पत्र भी दिया गया. छातापुर प्रखंड मुख्यालय के दूर-दराज के गांव -कस्बे से पहुंचे स्कूली बच्चों के अलावा उनके अभिभावक और स्थानीय लोग समेत पनोरमा पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षक व शिक्षिका मौजूद रहें.