ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...

Home / news / बिहार में सावधान हो जाएं भू-माफिया, नीतीश सरकार जुटा रही जमीनों का ब्यौरा,...

बिहार में सावधान हो जाएं भू-माफिया, नीतीश सरकार जुटा रही जमीनों का ब्यौरा, कब्जाने वालों को हटाया जायेगा

03-Dec-2020 07:38 PM

PATNA :  बिहार के भू-माफिया अब सावधान हो जाएं क्योंकि राज्य में जितनी सरकारी जमीनें हैं, नीतीश सरकार उनका ब्यौरा जुटा रही है. बिहार के हर एक जिलों से रिपोर्ट मांगी गई है. जिन लोगों ने सरकार की जमीनों पर कब्जा जमाया है, उन्हें अब हटाने की तैयारी की जा रही है. यानी कि अब पूरे राज्य में विशेष तौर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की तैयारी चल रही है.


बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सरकारी विभागों से जमीन का ब्यौरा मांगा है. विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह के हवाले से जारी पत्र में कहा गया है कि सभी विभाग अपने स्वामित्व की जमीन का ब्यौरा दें. विभागों की ओर से मुख्यालय से लेकर जिला एवं अनुमंडल स्तर पर जमीन की खोज हो रही है.


रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि नीतीश सरकार की यह कार्रवाई विशेष भू सर्वेक्षण के अलावा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के अभियान के तहत है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अपने अंचलाधिकारियों को अतिक्रमण मुक्ति अभियान का जिम्मा दिया है. भवन निर्माण विभाग के उप सचिव सह भू संपदा पदाधिकारी विनय कुमार ने कार्यपालक अभियंताओं को विभाग के कब्जे, स्वामित्व और किसी प्रयोजन के लिए अधिग्रहित जमीन का ब्यौरा तैयार करने का आदेश दिया है, उसे जिला बंदोबस्त कार्यालय में जमा करना होगा. विभागों से मिली जमीन की जानकारी के आधार पर अवैध कब्जे वाली जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा. 


सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक बताया जा रहा है कि पहले चरण में राज्य के 20 जिलों में भू सर्वेक्षण हो रहा है. इस काम के लिए भवन निर्माण विभाग ने इस काम के लिए अपने कार्यपालक अभियंताओं को ही नोडल अधिकारी नियुक्त किया है. आपको बता दें कि तीन दिन पहले हुई समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार ने सरकारी जमीन के अतिक्रमण पर तीखी टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा कि जमीन पर अतिक्रमण के मामले में सरकारी कर्मचारियों की भी भूमिका होती है.