राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...
29-Nov-2020 10:24 AM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब भी नए डीजीपी यानी कि पुलिस महानिदेशक का इंतजार है. पिछले 2 महीने से बिहार के डीजीपी का पोस्ट प्रभार में चल रहा है. क्योंकि अब तक नए डीजीपी की नियुक्ति नहीं हो पाई है. सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश सरकार ने लगभग एक दर्जन अधिकारियों का नाम आयोग को भेजा है.
राज्य में नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए बिहार सरकार की ओर से संघ लोक सेवा आयोग को लगभग एक दर्जन सीनियर आईपीएस अधिकारियों का नाम भेजा गया है. लेकिन चुनाव होने के कारण अब तक इस पर फैसला नहीं हो पाया है. हालांकि अब सरकार गठन होने के बाद नए डीजीपी की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है. माना जा रहा है कि जल्द ही नए पुलिस मुखिया की नियुक्ति हो जाएगी.
राज्य में डीजी रैंक पर काम कर रहे अधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी जाएगी. बिहार कैडर में डीजी रैंक के अधिकारियों में राजेश रंजन, कुमार राजेश चंद्र, शीलवर्द्धन सिंह, एसएस राजन और मनमोहन सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. इन अफसरों के अलावा दिनेश सिंह बिष्ट, अरविन्द पांडेय, इसके सिंघल, अलोक राज और आरएस भट्टी बिहार में पोस्टेड हैं. आपको बता दें कि बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के वीआरएस लेने के बाद यह प्रभार आईपीएस एसके सिंघल को दिया गया है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिकआईपीएस राजेश रंजन को छोड़कर बाकी सभी डीजी रैंक के अफसरों का कार्यकाल 6 महीना से अधिक बचा है. जानकारी के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग को भेजे गए पैनल में से 3 अधिकारियों का नाम वापस राज्य सरकार को भेजा जायेगा. इन्हीं में से किसी एक अफसर को नए डीजीपी के रूपमें जिम्मेदारी दी जाएगी.