बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
06-Mar-2020 07:30 AM
PATNA : बिहार सरकार के विभागों की फर्जी वेबसाइट बना कर बहाली के फर्जीवाड़े का खेल सामने आया है. फर्जी वेबसाइट बनाने वाले ठग आवेदकों से आवेदन शुल्क के नाम पर पैसे वसूल रहे हैं. लिहाजा बिहार सरकार में नियुक्ति के लिए आवेदन करने से पहले पूरी पड़ताल कर लें.
पंचायती राज विभाग के नाम पर फर्जीवाड़े का खुलासा
बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.biharprd.bih.nic.in है. कुछ शातिरों ने इसकी तर्ज पर एक दूसरी वेबसाइट बना ली है. फर्जी वेबसाइट www.gov.biharprd.in के नाम से संचालित की जा रही है. पंचायती राज विभाग को मिली जानकारी के मुताबिक इस फर्जी वेबसाइट से नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं.आवेदन शुल्क के तौर पर अच्छी खासी रकम भी ली जा रही है.
पंचायती राज विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें खबर मिली है कि फर्जी वेबसाइट के जरिये नल-जल ऑपरेटर, टेक्निशियन, सुपरवाइजर जैसे पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं. ये पूरी तरह से फर्जीवाड़ा है और सरकार ने ऐसी कोई नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू नहीं की है.
कानूनी कार्रवाई करेगा पंचायती राज विभाग
बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग ने फर्जी वेबसाइट के जरिये लोगों को ठगने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया है. विभाग सारी जानकारी इकट्ठा कर रहा है. इसके बाद मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. पंचायती राज विभाग ने लोगों से ऐसे फर्जीवाड़े के फेरे में नहीं पड़ने की अपील की है. अभ्यर्थियों से पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही किसी नियुक्ति के लिए आवेदन करने करनी की अपील की गयी है.