ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार में नेशनल हाइवे पर बहने लगा तेजाब: मच गयी भारी अफरातफरी, एक...

बिहार में नेशनल हाइवे पर बहने लगा तेजाब: मच गयी भारी अफरातफरी, एक वाहन चालक झुलसा, पांच घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा

23-May-2023 09:05 PM

By Tahsin Ali

PURNIA: बिहार के पूर्णिया जिले में अचानक सड़क पर तेजाब बहने लगा. लोगों ने पहले समझा पानी बह रहा है लेकिन उसकी चपेट में आकर एक वाहन चालक बुरी तरह झुलसा को फिर अफरातफरी मच गयी. आनन फानन में पुलिस से लेकर फायर ब्रिगेड को खबर किया गया. पांच घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद लोगों को तेजाब से बचाया जा सका. 


ये वाकया पूर्णिया में एनएच-31 पर हुआ. बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा के पास सड़क पर जा रहे तेजाब से भरे एक टैंकर में लीकेज हो गया. इस व्यस्त सड़क पर गाडियों के साथ साथ लोग भी आ जा रहे थे. उन्हें इसका अंदाजा नहीं हुआ कि टैंकर से तेजाब बहकर सड़क पर आ रहा है. इसी बीच टैंकर के ड्राइवर को किसी ने बताया कि उसकी गाड़ी में लीकेज हो रहा है. टैंकर का ड्राइवर लीकेज को बंद करने के लिए नीचे उतरा तो बुरी तरह झुलस गया. 


बिहार से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहे तेजाब से भरे टैंकर में बायसी थाना क्षेत्र की सीमा पर पूर्णिया मोड़ के पास लीकेज होने लगा. लीकेज रोकने गये चालक के बुरी तरह झुलसने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. खबर मिलने के बाद पूर्णिया से पुलिस और अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा. चूंकि घटना पश्चिम बंगाल के बार्डर पर हुई थी लिहाजा वहां के फायर ब्रिगेड से भी संपर्क साधा गया. 


दो राज्यों की टीम ने पांच घंटे तक मेहनत की

बिहार औऱ पश्चिम बंगाल की फायर ब्रिगेड टीम के साथ ने मिलकर करीब 5 घंटे तक ऑपरेशन चलाया. तब तेजाब की लीकेज को रोका गया और जो तेजाब बहकर नीचे फैल गया था, उसके असर को कम किया. इस दौरान एनएच-31 पर यातायात बंद रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही. इस दौरान बिहार औऱ बंगाल की पुलिस टीम भी लगी रही. 


फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि जहां तेजाब का लीकेज हुआ वहां आसपास कई दुकानें हैं. तेजाब के बहने से जानमाल का नुकसान होना तय था. गाडी के चालक  ने बालू मिट्टी देकर रिसाव पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह खुद झुलस गया. ये टैंकर झारखंड से सिलीगुड़ी जा रहा था. टैंकर में मौजूद एसिड को गड्ढा खोदकर उसमें पाइप के जरिये गिराया गया और फिर उसमें ढेर सारा पानी डाला गया. एसिड में पर्याप्त मात्रा में पानी डालने के बाद उसका असर समाप्त हो जाता है.