ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

Home / news / बिहार में मिले कोरोना के 13 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 966

बिहार में मिले कोरोना के 13 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 966

14-May-2020 02:49 PM

PATNA : बिहार में कोविड-19 का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 13 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 966 हो गई है. 


स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरूवार को पहली अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 13 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक खगड़िया जिले से 4 मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही पूर्णिया जिले से भी 9 मामले सामने आये हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक खगड़िया जिले से 4 मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही पूर्णिया जिले से भी 9 मामले सामने आये हैं. खगड़िया जिले के जलकौरा, चांदपुरा, अलौली और बेलदौर से एक-एक मामले सामने आये हैं. पूर्णिया के रुपौली से 8 और इस्लामपुर से एक मामला सामने आया है. 


इस नए अपडेट के मुताबिक सभी मामले पूर्णिया जिले से सामने आये हैं. पूर्णिया के डीएम राहुल कुमार ने बताया कि जिले में 9 नए मामले सामने आये हैं. ये सभी मामले पूर्णिया के रुपौली और इस्लामपुर इलाके के हैं. ये सभी मरीज दिल्ली से ट्रक के माध्यम से पूर्णिया पहुंचे थे. जिन्हें रुपौली क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया था. बता दें कि इससे पहले भी जिले से मामले सामने आये थे. पूर्णिया में अब कुल 12 मामले हो गए हैं. सभी को जिले के हेडक्वार्टर स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है.


बिहार में सभी जिले अब कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर पुलिसकर्मी तक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में अब तक 400 मरीज ठीक हो चुके हैं. जबकि 7 लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में पटना के 2 लोग शामिल हैं. इसके अलावा मुंगेर, वैशाली, मोतिहारी, सीतामढ़ी और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हुई है.  

news image