मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
14-May-2020 02:31 PM
By tahsin
PATNA : बिहार में कोविड-19 का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना को लेकर एक ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 9 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 962 हो गई है.
इस नए अपडेट के मुताबिक सभी मामले पूर्णिया जिले से सामने आये हैं. पूर्णिया के डीएम राहुल कुमार ने बताया कि जिले में 9 नए मामले सामने आये हैं. ये सभी मामले पूर्णिया के रुपौली इलाके के हैं. ये सभी मरीज दिल्ली से ट्रक के माध्यम से पूर्णिया पहुंचे थे. जिन्हें रुपौली क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया था. बता दें कि इससे पहले भी जिले से मामले सामने आये थे. पूर्णिया में अब कुल 12 मामले हो गए हैं. सभी को जिले के हेडक्वार्टर स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है.
बिहार में सभी जिले अब कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर पुलिसकर्मी तक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में अब तक 400 मरीज ठीक हो चुके हैं. जबकि 7 लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में पटना के 2 लोग शामिल हैं. इसके अलावा मुंगेर, वैशाली, मोतिहारी, सीतामढ़ी और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हुई है.
