ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...

बिहार में मिले कोरोना के 9 और मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 475

बिहार में मिले कोरोना के 9 और मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 475

02-May-2020 02:22 PM

PATNA :  बिहार में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोरोना संकट की महामारी के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां कोरोना के 9 और मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 475 हो गया है.


बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि 9 नए कोरोना पेशेंट सामने आए हैं. उन्होनें बताया कि भोजपुर जिले के छह नए मामले सामने आए हैं. वहीं दो मामले कैमूर और एक बक्सर से कोरोना पेशेंट मिला है. उन्होनें बताया कि आरा के जगदीशपुर , बिहिया, आरा शहर, हनुमान टोला और सकड्डी से नए मरीज मिले हैं. आरा के बिहिया से एक साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.


प्रधान सचिव ने बताया कि आरा से चार महिला और दो पुरूष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. महिलाओं की उम्र 45,43,32 और 35 साल है वहीं 33 साल के पुरुष के अलावे एक साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिला है. संजय कुमार ने बताया कि कैमूर पुलिस लाइन से एक 25 साल की महिला और 50 साल के पुरूष को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. वहीं बक्सर के न्यू भोजपुर से 13 साल की लड़की पॉजिटिव पायी गयी है.