PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान
24-Nov-2020 01:48 PM
PATNA : बिहार के 2018 बैच के प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों का तीन महीने से वेतन भत्ते आदि की निकासी नहीं हो रही है. इतने लम्बे समय से वेतन बंद होने से सभी अवर निरीक्षक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और कई कर्ज में दूब गए हैं. 2018 बैच के लगभग 1600 से अधिक की संख्या में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक बिहार के विभिन्न थानों में प्रतिनियुक्त हैं. इससे पहले ये जुलाई 2019 से राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी में संस्थानिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे.
दरअसल, कोविड-19 वायरस वैश्विक महामारी के कारण सभी की प्रतिनियुक्ति बिहार के विभिन्न थानों में कर दी गई है, जहां अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं. इन सभी प्रशिक्षुओं के वेतन की निकासी सितम्बर 2020 से नहीं हो रही है, जिससे उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. उक्त प्रशिक्षुओ की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है.
बिहार के काफ़ी संख्या में प्रशिक्षु अवर निरीक्षक बिहार पुलिस एसोसीएशन के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह को फ़ोन कर पुलिस मुख्यालय से वेतन निकासी हेतु अनुरोध करने को बोल रहे हैं. इस संबंध में अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने पत्र लिख कर साथ जेड खान कोषाध्यक्ष पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल से मिलकर वेतन निकासी के लिए पहल कर के निकासी का मांग की है. पुलिस महानिदेशक ने मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल निकासी का आश्वासन दिया है.