ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / news / बिहार में मिला कोरोना का एक और नया मरीज, सूबे में आंकड़ा...

बिहार में मिला कोरोना का एक और नया मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 536

06-May-2020 10:42 AM

PATNA: बिहार में कोरोना का एक नया मरीज मिला है. सूबे में कोरोना मरीजों की संख्या 536 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के अनुसार कोरोना का मरीज पूर्णिया जिले का है. आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी पहले अपडेट में पूर्णिया जिले में कोरोना का एक नया मरीज मिलने की जानकारी दी गयी है.

news image

जो पूर्णिया का नया मरीज मिला है वह जलालगढ़ का रहने वाला युवक है. वह 27 साल का है. पूर्णिया में मरीजों की संख्या 2 हो गई है. इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को दूसरी अपडेट जारी की गई थी इस अपडेट के मुताबिक कैमूर जिले से एक और 5 केस कटिहार जिले से सामने आये थे. कैमूर जिले के भभुआ इलाके से दो साल के एक मासूम की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. वहीं कटिहार जिले के कोहरा, कदवा, लोहिया नगर से 5 मरीज मिले हैं. 


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के 32 जिलों में अब तक कोरोना फ़ैल चुका है. राज्य सरकार की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक अब तक 29906 लोगों की जांच हुई है. जिसमें 536 से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिन्हें आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है. डॉक्टर उनकी इलाज कर रहे हैं. सूबे के तीन कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल एनएमसीएच, एएनएमसीएच और जेएलएनएमसीएच में मरीजों का इलाज चल रहा है. राज्य के विभिन्न जिलों में 305 क्वारंटाइन सेंटर बनाये गए हैं. जहां 1803 लोगों को क्वारंटाइन कर रखा गया है.