Bihar Assembly : विधानसभा पास लगी इनोवा से 3280 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार Pappu Yadav arrest : IGIMS से PMCH शिफ्ट हुए गिरफ्तार पप्पू यादव, जानिए अब क्या होगी पुलिस कार्रवाई और सांसद के पास क्या हैं कानूनी विकल्प? ITBP jawan assault case : वर्दी की आड़ में दबंगई! ITBP जवान पर युवक से जानलेवा मारपीट का आरोप, थाने के रवैये पर भी उठे सवाल TRE 4 Vacancy : TRE -4 में सिर्फ इस सब्जेक्ट के स्टूडेंट ही भर सकेंगे फॉर्म; इन लोगों को लग सकता है बड़ा झटका; पढ़िए शिक्षा विभाग का नया अपडेट Bihar Dairy Industry : बिहार के हर पंचायत में खुलेगा सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र, CM नीतीश कुमार आदेश; यह सुविधा भी होगी शुरू DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन
22-Sep-2024 05:40 PM
By First Bihar
PATNA: अस्पताल में मरीजों को होने वाले संक्रमण की रोकथाम के लिए आयोजित डॉक्टरों के दो दिनों के राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ शंकर प्रकाश को सम्मानित किया गया. डॉ शंकर प्रकाश को सम्मेलन के समापन समारोह में मुख्य अतिथि और बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने सम्मानित किया.
बिहटा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में माइक्रोबायोलॉजी के डॉक्टरों का दो दिनों का सम्मेलन 20 और 21 सितंबर को आयोजित हुआ था. इस सम्मेलन में देश भर के वरीय चिकित्सकों ने अस्पताल जनित संक्रमण की रोकथाम पर गंभीर चर्चा की. डॉक्टरों ने मरीजों को इंफेक्शन से बचाने के लिए आधुनिक और नये तकनीक पर विचार किया. नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह और प्रबंध निदेशक कृष्ण मुरारी के संरक्षण में डॉक्टरों के सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन के समापन समारोह में डॉ शंकर प्रकाश को सम्मानित किया गया.
सम्मेलन के समापन समारोह में बिहार के वरिष्ठतम माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ प्रो. शंकर प्रकाश को डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने विशेष सम्मान से सम्मानित किया. डॉ शंकर प्रकाश के प्रयासों से ही बिहार के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पीएमसीएच में माइक्रोबायोलॉजी विभाग को मान्यता मिली थी और वहां पीजी डिग्री देश भर में मान्य हुई. डॉ शंकर प्रकाश के विभागाध्यक्ष कार्यकाल में पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग को अपना भवन मिला और वायरोलॉजी विभाग बना और शुरू हुआ.
प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ शंकर प्रकाश पीएमसीएच से एमबीबीएस और एमडी करने के बाद बिहार सरकार की चिकित्सा सेवा में आये और प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में अपनी सेवा दी. 2019 में रिटायर होने के बाद वे नये माइक्रोबायोलॉजिस्ट को मार्गदर्शन देने के साथ साथ सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं. उनके परिवार में पत्नी सरिता प्रकाश एक सफल व्यवसायी महिला है. डॉ शंकर प्रकाश के चार बच्चों में सबसे बड़े डॉ आनन्द शंकर मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर हैं.
दूसरी पुत्री डॉ अमृता, दिल्ली में डेंटल सर्जन है , दामाद डॉ नीतीश वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल में सर्जरी विभाग में प्रोफेसर हैं. तीसरे पुत्र डॉ विकास शंकर, पीएमसीएच में चर्म रोग विभाग में सहायक प्रोफेसर है और चौथे पुत्र डॉ विवेक शंकर एम्स , दिल्ली में हड्डी रोग विभाग मंर एडिशनशल प्रोफेसर हैं. तीनों बहु भी डॉक्टर हैं.