ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...

Home / news / चंचल कुमार का फरमान : नये मंत्रियो के बंगले-दफ्तर की साज सज्जा पर...

चंचल कुमार का फरमान : नये मंत्रियो के बंगले-दफ्तर की साज सज्जा पर लिमिट में होगा खर्च

04-Dec-2020 09:09 PM

PATNA : बिहार की नयी सरकार में मंत्री बनने वाले राजसी सुख से वंचित रह जा सकते हैं. मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेकेट्री और भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव चंचल कुमार ने मंत्रियों के बंगले को लेकर फरमान जारी कर दिया है. नये मंत्रियों के बंगले की साज-सज्जा और रखरखाव पर ज्यादा खर्च नहीं होगा. भवन निर्माण विभाग के इंजीनियरों को आदेश दिया गया है कि सरकारी बंगले की साज-सज्जा पर निर्धारित बजट के अनुरूप ही खर्च करें. अगर ज्यादा खर्च हुआ तो इंजीनियर नपेंगे.


दरअसल बिहार में नई सरकार बनी है. ज्यादातर नए मंत्री बने हैं. उन्हें सुसज्जित बंगला मिलेगा. सचिवालय स्थित मंत्रियों के दफ्तर को भी नए सिरे से सजाया-संवारा जाएगा. इसकी प्रक्रिया शुरू होने वाली थी लेकिन उससे पहले ही भवन निर्माण विभाग ने इंजीनियरों को चेतावनी दे दी गयी है. प्रधान सचिव चंचल कुमार ने एक्जीक्यूटिव से लेकर चीफ इंजीनियर तक को आदेश जारी किया है जिसमें लिमिट के भीतर ही खर्च करने की सख्त हिदायत दी गयी है.


चंचल कुमार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कई बार एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सरकारी नियमों की अवहेलना कर बंगलों की साज सज्जा का एस्टीमेट बना लेते हैं, फिर विभाग से राशि भुगतान की मांग की जाती है. एक्जक्यूटिव इंजीनियरों के एस्मीमेट के आधार पर पैसे का भुगतान करना विभाग के लिए मजबूरी हो जाती है. चंचल कुमार ने अपने पत्र के साथ सरकार के उस आदेश की कॉपी भी लगायी है, जिसमें मंत्रियों के आवास और कार्यालय की साज-सज्जा और रख-रखाव पर खर्च की अधिकतम सीमा तय की गई है. पत्र में कहा गया है कि अगर कोई इंजीनियर खर्च की सीमा का उल्लंघन करेंगा तो उसे सरकारी आदेश की अवहेलना माना जाएगा. वैसे इंजीनियर पर कार्रवाई हो सकती है.


सिर्फ इतनी रकम ही खर्च हो सकती है
सरकारी नियमों के मुताबिक मंत्रियों के दफ्तर की साज-सज्जा के लिए अधिकतम तीन लाख रुपये खर्च किये जा सकते हैं. राज्य मंत्रियों के दफ्तर पर खर्च की सीमा ढाई लाख रुपये रखी गयी है. मंत्री के आवासीय बंगले की साज-सज्जा, फर्नीचर और दूसरे सामान के लिए छह लाख रुपये का प्रावधान किया गया है. राज्य मंत्रियों के लिए पौने छह लाख और उप मंत्री के लिए साढ़े पांच लाख रुपये की व्यवस्था है. हालांकि बिहार में कोई राज्य या उप मंत्री नहीं है.