ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर

बिहार में मंदिर और मठों की जमीन अब राष्ट्रीय संपत्ति होगी, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

बिहार में मंदिर और मठों की जमीन अब राष्ट्रीय संपत्ति होगी, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

24-Nov-2021 09:01 AM

PATNA: बिहार में मंदिर और मठों की जमीन को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला किया है. प्रदेश के मठों और मंदिरों की साडे 29000 एकड़ जमीन को अब राष्ट्रीय संपत्ति घोषित करने की तैयारी है.


बता दें अवैध कब्जे वाले मठ और मंदिरों की जमीन को सरकार अतिक्रमण मुक्त कराएगी और उसे सरकारी संपत्ति का टैग दिया जाएगा. दरअसल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और विधि विभाग ने संयुक्त रुप से यह फैसला किया है. मंगलवार को इन दोनों विभागों के साथ बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद की बैठक हुई. जिसमें यह फैसला किया गया कि मठ और मंदिरों की 29500 एकड़ जमीन को राष्ट्रीय संपत्ति यानी लोक भूमि घोषित किया जाए.


राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में यह तय किया है कि जल्द ही मठों और मंदिरों की तरफ से बेची गई जमीन की जमाबंदी रद की जाएगी. और इसके लिए विभाग अलग से काम करेगा इतना ही नहीं बैठक में बिहार हिंदू धार्मिक न्यास पर्षद के अंतर्गत आने वाले मठ और मंदिरों की भूमि के प्रबंधन और संरक्षण के साथ-साथ उनको कैसे अतिक्रमण मुक्त रखा जाए इस पर भी चर्चा हुई.


आपको बता दें कि बिहार धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष एके जैन ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि बिहार में मठ मंदिर कबीर मठ की संपत्ति में भगवान या इष्ट देव का नाम ओनरशिप में लिखा जाएगा सेवा करने वाले पुजारी का नाम अभियुक्ति कॉलम में लिखा जाएगा.


मंत्री रामसूरत राय ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि धार्मिक मंदिरों और मठों की जमीन के जरिए जो लोग माफिया गिरी कर रहे हैं उन पर सरकार नकेल कसे. जबकि राज्य के विधि मंत्री प्रमोद कुमार के मुताबिक जल्द ही मत और मंदिरों की जमीन पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पोर्टल का उद्घाटन करने वाले हैं. सरकार के इस फैसले के बाद वैसे मठाधीश और मंदिरों की संपत्ति पर कब्जा जमाए लोगों के बीच हड़कंप मचना तय है जो इसके जरिए गलत सही काम कर रहे हैं.