ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
21-Dec-2021 08:15 AM
ARAAH : बिहार के भोजपुर से खबर है जहां मां ने अपने शराबी बेटे को कोर्ट से सजा दिलाई है. ये ऐतिहासिक फैसला एडीजे-4 त्रिभुवन यादव की विशेष एक्साइज अदालत ने सोमवार को सुनाते हुए आरोपित शराबी बेटे को पांच साल की सश्रम कैद के साथ एक लाख रुपये का अर्थदंड सुनाया है. बता दें यह मामला मां के द्वारा दर्ज कराई गई FIR के आधार पर स्पीडी ट्रायल के तहत यह सजा सुनाई गई है.
विशेष लोक अभियोजक राजेश कुमार ने अभियोजन की ओर से बहस की थी. उन्होंने बताया कि आरा नगर थाना क्षेत्र के प्रकाशपुरी शीतल टोला मोहल्ला निवासी बिपिन बिहारी यादव की पत्नी रामावती देवी ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मां ने आरोप लगाया था कि 10 जून, 2021 की सुबह से ही उसका पुत्र आदित्य राज उर्फ बिट्टू शराब के नशे में उन्हें और उनके पति के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के बाद दोनों को कमरे में बंद कर दिया. और तो और उनसे पांच हजार रुपये भी जबरदस्ती छीन लिये. उनका बेटा हमेशा शराब के नशे में मारपीट करता है. नशे में अक्सर मारपीट और गाली-गलौज से आजिज आकर मां को यह कड़ा फैसला लेना पड़ा.
रामावती देवी ने अपने बेटे को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की गुहार लगाई थी. अभियोजन की ओर से तीन गवाहों की गवाही कोर्ट में हुई थी. सजा के बिंदु पर सुनवाई के बाद अपर जिला सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश ने दोषी पाते हुए आरोपित आदित्य राज उर्फ बिट्टू को उत्पाद अधिनियम 37 सी के तहत पांच वर्ष की सश्रम कैद, एक लाख रुपये अर्थदंड, भादवि की धारा 379 के तहत दो वर्ष की कैद, 323 के तहत पांच माह की कैद और 341 के तहत एक माह की कैद की सजा सुनाई. जहां सभी सजाएं एक साथ चलेंगी.