बिहार में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल लेकर नाचते दिखे पूर्व पैक्स अध्यक्ष, वीडियो वायरल बिहार में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल लेकर नाचते दिखे पूर्व पैक्स अध्यक्ष, वीडियो वायरल बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? सियासी उलटफेर के बीच मांझी ने फिर से उठा दी बड़ी मांग, कहा- नई सरकार में देखा जाएगा बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? सियासी उलटफेर के बीच मांझी ने फिर से उठा दी बड़ी मांग, कहा- नई सरकार में देखा जाएगा Bihar Politics : जेडीयू में शामिल होते ही निशांत कुमार को HAM नेता की बधाई, बोले– निशांत करेंगे राजद के गुंडों को शांत... बिहार की इस फोरलेन परियोजना का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा निर्माण; नेपाल जाने में मिलेगी सुविधा Bihar News: 10 दिनों से लापता मासूम का खेत में मिला शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप; पूरे इलाके में सनसनी Bihar news : निशांत ने ज्वाइन किया JDU तो CM नीतीश के चेहरे पर दिखी मुस्कान, मिठाई खिला किया स्वागत; जानिए मुख्यमंत्री ने बेटे को क्या कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल
14-May-2021 07:38 AM
PATNA : रमजान के पावन महीने के बाद मुसलामानों का सबसे बड़ा त्योहार ईद आज देशभर में मनाया जा रहा है. पिछले बार की तरह ही इस बार भी जुड़े कोरोना महामारी से जुड़े लॉकडाउन के बीच लोगों से घर में रहकर ही पर्व मनाने की अपील की जा रही है. बिहार में भी सरकार ने 25 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है ऐसे में लोगों से घरों पर रहकर ही ईद की नमाज अदा करने की अपील की गई है.
वहीं, नमाज ईदैन कमेटी के अध्यक्ष महमूद आलम ने पहले ही एलान कर दिया था कि कोरोना और लॉकडाउन की वजह से पिछले साल की तरह इस साल भी ईद की नमाज गांधी मैदान में नहीं होगी. गांधी मैदान में 1925 से ईद की नमाज होती रही है. जानकारी के अनुसार, 96 साल में ये दूसरा मौका है जब ईद की नमाज पटना के गांधी मैदान में नहीं अदा की जाएगी.
इमारत-ए-शरिया के नाएब अमीर-ए-शरीयत हजरत मौलाना शमशाद अहमद रहमानी कासमी, जमाएत-ए-इस्लामी हिंद के क्षेत्रीय अमीर मौलाना रिजवान अहमद इस्लाही, बिहार स्टेट सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मो. इरशादुल्लाह, बिहार स्टेट शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अफजल अब्बास समेत कई संस्थानों ने अपील की है कि ईद के दौरान लोग नमाज घर पर ही अदा करें.
वहीं, गाइडलाइन जारी करते हुए कहा गया था कि नमाज के बाद गले न मिलें और एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाएं. लोगों को दूर से ही ईद की मुबारकबाद दें. मुस्लिम संगठनों का कहना है कि पूरे रमजान लोगों नें अपनी इबादत अपने-अपने घरों में की है और ईद की नमाज भी वो अपने घरों में ही अदा करे.
ईद के मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित तमाम नेताओं ने लोगों को ईद की शुभकामना दी है. मुख्यमंत्री नीतीश ने सभी बिहारवासियों एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि खुदा सभी लोगों पर अपनी रहमतों की बारिश करें और सबों का जीवन सुख, शांति एवं समृद्धि से भरा रहे. कोरोना संक्रमण के कारण सब लोग घर के अंदर ही इबादत करें.
ईद-उल-फित्र के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 13, 2021
खुदा सभी लोगों पर अपनी रहमतों की बारिश करें और सबों का जीवन सुख, शांति एवं समृद्धि से भरा रहे।
कोरोना संक्रमण के कारण सब लोग घर के अंदर ही इबादत करें।