RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
30-Jun-2023 09:24 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा में कार्य में लापरवाही बरतने वाले 16 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। सहरसा एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने शुक्रवार को 300 दिनों से अधिक समय से लंबित कांडों के निष्पादन में बरती गयी लापरवाही एवं शिथिलता के लिये थानाध्यक्षों, ओपी अध्यक्षों, पुलिस शिविर प्रभारियों एवं अनुसंधानकों का वेतन बंद करने का निर्देश दिया है। जिले के 16 पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है।
जिन पुलिस अधिकारियों के वेतन पर रोक लगा है उनमें, सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार, अपर थानाध्यक्ष सौरबाजार राजेश कुमार, ओपी अध्यक्ष पतरघट ज्ञानानन्द अमरेन्द्र, पुलिस शिविर प्रभारी बैजनाथपुर संजय दास, थानाध्यक्ष बिहरा अकमल हुसैन, थानाध्यक्ष महिषी शिवशंकर कुमार, थानाध्यक्ष नवहट्टा सरोज कुमार, थानाध्यक्ष बनगांव विनोद कुमार, थानाध्यक्ष सलखुआ गुड्डू कुमार शामिल हैं।
इनके अलावा थानाध्यक्ष बसनही अविनाश कुमार, बैजनाथपुर थाना पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह, बिहरा थाना पुलिस अवर निरीक्षक रामव्रत प्रसाद, सौरबाजार थाना पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार, सदर थाना पुलिस अवर निरीक्षक सुशील कुमार मरांडी, बिहरा थाना पुलिस अवर निरीक्षक चन्द्रशेखर तांती और महिषी थाना पुलिस अवर निरीक्षक सत्यजीत फौजदार का वेतन बंद करने का निर्देश एसपी ने दिया है। एसपी की इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।