ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...

Home / news / बिहार के सभी जिलों में खुलेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर, जानिए कैसे गाड़ी चलाना...

बिहार के सभी जिलों में खुलेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर, जानिए कैसे गाड़ी चलाना सीखेंगे लोग

08-Dec-2020 09:00 PM

PATNA :  आज के समय में लोग बहुत कम पैदल यात्रा करते हैं. कहीं भी जाने के लिए ज्यादातर लोग गाड़ी का उपयोग करते हैं. इसलिए यह उनकी मुख्य आवश्यकता हो गई है. लेकिन लोग गाड़ियां तो लोग खरीद लेते हैं, पर उन्हें गाड़ी चलाना नहीं आता. बिहार सरकार अब उनकी परेशानी को दूर करने जा रही है क्योंकि राज्य के सभी 38 जिलों में ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी हो रही है.


मंगलवार को परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी की अध्यक्षता और परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में यह बड़ा निर्णय लिया गया है. इस दौरान कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाले परिवहन विभाग के पदाधिकारी और कर्मी सम्मानित भी किये गए. 


परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिहार के  सभी जिलों में ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खुलेगा, जहां लोगों को गाड़ी चलाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत अब तक 30051 लोगों को रोजगार मिला है और अगले अगले तीन माह में 12500 और लोगों को रोजगार मिलेगा. 


परिवहन मंत्री शीला कुमारी की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेशवरैया भवन, सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक की गई. इस मीटिंग में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल, सिमुलेटर स्कीम, बस स्टाॅप, आरसी/डीएल और रोड सेफ्टी से संबंधित विषयों पर बिंदुवार समीक्षा की गई. विभाग द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विषयवार प्रस्तुति की गई. 


परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी ने कहा कि परिवहन विभाग वर्तमान समय की मांग के अनुसार चुनौतियों को स्वीकार करते हुए सतत प्रगति के पथ पर अग्रसर है. आने वाले समय में परिवहन विभाग द्वारा और भी जनोपयोगी योजनाओं को लागू किया जाएगा. 


परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बीच परिवहन विभाग के अधिकारियों, पदाधिकारियों और कर्मियों ने पूरी तत्परता, लगन और मेहनत के साथ कार्य किया, जो अत्यंत सराहनीय है.