पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
03-Sep-2022 04:54 PM
KHAGARIA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून के लागू होने के बावजूद लगातार इसके उल्लंघन के मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला खगड़िया का है, जहां शराब पार्टी कर रहे लोगों को वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक बर्थडे पार्टी का है, जिसमें चार लोग जाम छलकाते दिख रहे हैं। शराब पार्टी का वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक परबत्ता प्रखंड के खजरैठा पंचायत स्थित सुमेरी टोला निवासी खोखा शर्मा के घर जन्मदिन के मौके पर शराब पार्टी का आयोजन किया गया था। कमरे में मौजूद चार लोगों ने जमकर जाम छलकाया। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
शराब पार्टी करने वाले लोगों की पहचान भरत शर्मा और उसके सहयोगियों के रूप में की गई है। वीडियो में साथ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे फिल्मी गाने की धुन पर कमरे में मौजूद लोग हाथ में शराब की बोतल लेकर नशे में धुत हैं। इधर, शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। बता दें कि बिहार में जहरीली शराब पीने से राज्य में अबतक कितने ही लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन शराब पीने वाले लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।