ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / news / बिहार : खाद को लेकर बिस्कोमान पहुंचे किसानों का हंगामा, पुलिस पर...

बिहार : खाद को लेकर बिस्कोमान पहुंचे किसानों का हंगामा, पुलिस पर लगाया लाठीचार्ज का आरोप

20-Dec-2021 03:42 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL : सुपौल में खाद को लेकर किसानों का हंगामा लगातार जारी है. आज फिर खाद लेने के लिए त्रिवेणीगंज बिस्कोमान पहुंचे किसानों ने त्रिवेणीगंज पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाते हुए बिस्कोमान के सामने NH327E को जाम कर हंगामा शुरू कर दिए. त्रिवेणीगंज पिपरा मार्ग को बिस्कोमान के समीप जाम कर प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि किसानों की भीड़ बिस्कोमान में खाद के लिए जुटी है और पुलिस किसानों पर लाठीचार्ज किये हैं. 


जिसमें एक किसान का सिर फट गया है जिसे अस्पताल ले जाया गया है. वहीं अस्पताल में इलाजरत घायल किसान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गमहरपुर वार्ड नम्बर एक निवासी फूलदेव मंडल ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठी चलाई. जिसमें पुलिस की लाठी मेरे सिर पर लगी और मैं घायल हो गया हूँ. रविवार रात 8 बजे से बिस्कोमान में भूखे प्यासे लाइन में खड़े होकर खाद लेने का इंतजार कर रहे थे. खाद तो नहीं मिली और पुलिस की लाठी से घायल भी हो गए. घटना के समय साथ मौजूद प्रत्यक्षदर्शी किसान हीरालाल मंडल द्वारा भी बतलाया गया कि पुलिस की लाठीचार्ज में इनका सिर फटा है. 


ईधर तकरीबन एक घंटे किसानों द्वारा हंगामा करने के बाद जाम स्थल पर त्रिवेणीगंज एसडीओ एसजेड हसन पहुंचे और किसानों को कड़ी मशक्कत के बाद समझाने में कामयाब हुए और फिर किसानों ने NH327E से जाम को हटाया. तो वही दूसरी ओर लाठीचार्ज की बात से साफ इंकार कर गए. उन्होंने घायल किसान के मामले पर बताया कि किसानों की भीड़ में आपस में ही किसान ढेला पत्थर चलाते हैं. घुस्सा घुस्सी करते हैं. बताया जा रहा है उधर से पत्थर चलाते देखा गया है. जांच की जा रही है जांचोपरांत कार्यवाई की जाएगी.