ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे

बिहार में कानून के राज का बेजोड़ उदाहरण: श्राद्ध में हुआ नाच औऱ मंच से होती रही ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो देखकर हैरान रह जायेंगे

बिहार में कानून के राज का बेजोड़ उदाहरण: श्राद्ध में हुआ नाच औऱ मंच से होती रही ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो देखकर हैरान रह जायेंगे

17-Sep-2024 08:04 PM

By First Bihar

ARA: बिहार की नीतीश सरकार के कानून के राज का सबसे बेहतरीन उदाहरण देखिये. आरा में श्राद्ध के मौके पर नर्तकियों का डांस हुआ और इस दौरान रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग होती रही. रात के सन्नाटे में गोलियों की तड़तड़ाहट दूर-दूर तक गूंजती रही, लेकिन पुलिस के कानों तक आवाज नहीं पहुंची. अब इस वाकये का वीडियो वायरल हुआ है तो पुलिस कह रही है कि कार्रवाई कर रहे हैं. 


आरा के बिहिया का मामला 

आरा में रंगारंग डांस के दौरान झूमते हथियारबंद युवकों के ताबड़तोड़ फायरिंग का एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि मंच पर डांस चल रहा है और दो हथियारबंद शख्स सरेआम रायफल निकालकर स्टेज पर लगातार फायरिंग कर रहे हैं‌. फायरिंग करने वालों का मंच से बकायदा परिचय भी दिया जा रहा है. 


श्राद्ध के मौके पर डांस और फायरिंग

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो 13 सितंबर 2024 का बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक भीम पट्टी निवासी जगबली यादव के निधन के बाद उनके श्राद्ध के मौके पर रात में नाच-गाने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, इसमें गायकों के साथ साथ महिला डांसरों को भी बुलाया गया था. 


नाच-गाने के इस प्रोग्राम में हथियारबंद लोगों का एक ग्रुप भी शामिल होने पहुंचा था. उनमें से कुछ युवक हथियार लेकर मंच पर चढ़ गये. जब महिला डांसर का प्रोग्राम चल रहा था तो हथियार बंद युवकों ने सरेआम रायफल से फायरिंग करना शुरू कर दिया. दो युवकों ने मंच से ताबड़तोड़ फायरिंग की.


धुर ब्रांड गिरोह के थे लोग

 जब प्रोग्राम के दौरान फायरिंग की जा रही थी तो मंच से उद्घोषक उन्हें धुर ब्रांड गिरोह का सदस्य बता रहे थे. बता दें कि आरा जिले में धुर ब्रांड नाम से एक गिरोह चल रहा है. इस गिरोह का नाम कई कांड में आ चुका है और आरा के बड़े इलाके में इस गैंग का प्रभाव है. 


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जागी

वीडियो वायरल होने के बाद भोजपुर के एसपी राज ने मीडिया को बताया कि फायरिंग करनेवालों की पहचान कर ली गई है. उनकी जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जायेगी. पुलिस ने आर्म्स एक्ट और लाउडस्पीकर अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज किया है. इसमें तीन नामजद समेत पांच अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. पुलिस कह रही है कि नाच-गाने के कार्यक्रम के आयोजकों और फायरिंग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस के मुताबिक धुर ब्रांड गिरोह से जुड़े तीन लोगों की पहचान कर ली गयी है. वीडियो वायरल होने के बाद तत्काल उस पर संज्ञान लिया गया है. आय़ोजकों ने बिना अनुमति के सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया था. वहीं, काफी खतरनाक तरीके से फायरिंग की जा रही थी. इससे जान माल की क्षति हो सकती थी.