मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
09-Jul-2023 01:04 PM
By First Bihar
VAISHALI : बिहार में भी ज्योति मौर्या जैसा एक ममाला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी को मजदूरी कर पढ़ाया - लिखाया लेकिन जब इसकी पत्नी पढ़ाई कर सफल हो गई और एक सरकारी स्कूल की शिक्षक बन गई तो अब उनसे अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया और अपनी प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिसके बाद अब पति ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
दरअसल, वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के महीपुरा गांव के एक साधारण सा परिवार से जुड़ा हुआ है। इस परिवार के एक पति का आरोप है कि, उसने अपनी पत्नी को पढ़ाकर टीचर बनाया। अब पत्नी शादी के 13 साल बाद पति को छोड़कर प्रेमी शिक्षक के साथ फरार हो गई। इन दोनों के दो बच्चे ही हैं। अब इस मामले में पति ने जंदाहा थाने में प्राथमिकी कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार, महीपुरा निवासी चंदन कुमार की शादी 13 साल पहले समस्तीपुर जिला के विभुतिपुर थाना के गंगोली निवासी लक्ष्मी रजक की पुत्री सरिता कुमारी के साथ हुई थी। चंदन और सरिता की एक 12 साल की बेटी और सात साल का बेटा है। पति का कहना है कि उसने मेहनत-मजदूरी कर अपनी पत्नी सरिता को पढ़ाया। इसके बाद सरिता सरकारी स्कूल में शिक्षिका बन गई। सरिता सरकारी शिक्षिका के रूप में समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना के प्राथमिक विद्यालय जोड़पुर में पढ़ाने लगी। इसी दौरान वह स्कूल के ही प्राधानाध्यपक के संपर्क में आई।
पति का कहना है कि, प्रधानाध्यापक समस्तीपुर जिला हलई ओपी के मरीचा निवासी राहुल कुमार की उसकी पत्नी पर बुरी नजर थी। प्रधानाध्यापक ने उनकी शिक्षिका पत्नी को बहला-फुसलाकर पति और दोनों बच्चों से अलग करा दिया। इसके बाद उनकी शिक्षिका पत्नी हेडमास्टर के साथ एक डेरे में रहने लगी। इतना ही नहीं, पति ने आरोप लगाया कि शिक्षिका स्कूल से अनुपस्थित रहती थी। आरोपी प्रधानाध्यापक फर्जी उपस्थिति दिखाकर उसे वेतन दिलाता रहा।
इधर, इस मामले में जंदाहा थाना एसएचओ कृष्णनंदन खटाइत ने कहा कि पति ने मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उसकी शिकायत पर पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।