ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

बिहार में झमाझम बारिश के लिए करना होगा लंबा इंतजार,जानिए अपने जिले का हाल

बिहार में झमाझम बारिश के लिए करना होगा लंबा इंतजार,जानिए अपने जिले का हाल

21-Jul-2023 06:59 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अगले कुछ दिनों तक बारिश के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है। राज्य में अगले एक सप्ताह तक बारिश की कोई भी स्थितियां बनती हुई नहीं नजर आ रही है। हालांकि, मानसून का सीजन होने के मद्देनजर कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी जरूर देखने को मिल सकती है। लेकिन, झमाझम बारिश के लिए लोगों को इंतजार करना होगा।


दरअसल, मानसून ट्रफ गंगानगर, नारनौल, अलीगढ़, वाराणसी, डाल्टेनगंज एवं निम्न दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है।जिसके कारण बिहार में अगले एक सप्ताह बारिश के अनुमान नहीं लगाए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने यह अनुमान जताया है कि राज्य में अगले एक सप्ताह तक झमाझम बारिश का कोई भी अनुमान नहीं है।


वहीं, मौसम एक बार फिर से परिवर्तित हो गया है। गुरुवार को पटना व आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान बढ़ने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 36.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके कारण लोगों को अधिक उमस का भी सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी एक सप्ताह तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है । कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाये रहने के कारण तापमान में थोड़ा अंतर हो सकता है। शहर का तापमान 30 से 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 


आपको बताते चलें कि, बिहार मौसम सेवा केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार अब तक राज्य में 35 फीसदी कम बारिश हुई है। आंकड़ों के अनुसार राज्य में एक जून से 20 जुलाई तक राज्य में सामान्य बारिश का औसत 400.4 एमएम है, जबकि अब तक राज्य में 258.7 एमएम बारिश ही रिकॉर्ड की गयी है। वहीं पटना में जुलाई माह के दौरान 289.1 एमएम बारिश का औसत है, लेकिन अब तक 50 फीसदी भी बारिश नहीं हुई है।