ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / news / बिहार में जल्द होगा पंचायत उपचुनाव, 1400 खाली पदों पर चुनाव की तैयारी...

बिहार में जल्द होगा पंचायत उपचुनाव, 1400 खाली पदों पर चुनाव की तैयारी में जुटा निर्वाचन आयोग

26-Aug-2023 11:38 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में जल्द ही एक बार फिर से पंचायतों में खाली पड़े पदों को लेकर चुनाव का एलान किया जाएगा। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग तैयारी में जूट गया है। चुनाव आयोग पहले वोटर लिस्ट की जांच पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव तारीख का एलान कर सकता है। राज्य के अंदर फिलहाल सबसे अधिक पंच के पद रिक्त हैं। इसमें अधिकांश पद पंचायत प्रतिनिधियों की असामयिक निधन के कारण खाली हुए हैं। 


दरअसल, बिहार में 2021 में पंचायत चुनाव हुआ था, लेकिन कई जगहों पंच के कई पद खाली रह गए थे। जिसके बाद पंच समेत अन्य रिक्त पदों के लिए 2022 में उपचुनाव कराया गया था। इसके बाद भी पंच के लिए  कई जगहों पर उम्मीदवार ही नहीं मिले। इसलिए पंचायती राज विभाग ने राज्य निर्वाचन आयोग को रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने की अनुशंसा की है। जिसके बाद अब पंच के साथ ही अन्य रिक्त पदों के लिए भी उपचुनाव कराए जाएंगे।


मालूम हो कि, पटना जिले में 103 पदों पर उपचुनाव होना है, जिसमें सबसे अधिक पंच के 75 पद हैं। जबकि वार्ड सदस्य के 21 और पंचायत समिति सदस्य की तीन सीटें खाली हैं। इसके आलावा सरपंच के लिए भी तीन पद रिक्त हैं। अब इन पदों पर चुनाव को लेकर फिलहाल मतदाता लिस्ट का पुनर्रीक्षण चल रहा है। जिन इलाकों में पंचायत उपचुनाव होना हैं, वहां मतदाता सूची को अद्यतन किया जा रहा है। यदि किसी मतदाता की मृत्यु हो गई है तो सूची से उनका नाम हटाया जा रहा है और नए वोटर्स को जोड़ा जा रहा है।


इधर,अधिकारियों का कहना है कि जिन इलाकों में पंचायत उपचुनाव होना हैं, वहां मतदाता सूची को अद्यतन किया जा रहा है। यदि किसी मतदाता की मृत्यु हो गई है तो सूची से उनका नाम हटाया जा रहा है, जबकि 18 वर्ष के नवयुवकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का काम किया जा रहा है।नाम जोड़ने का नाम नए नियमों के तहत करवाया जा रहा है।