ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार में जानलेवा बनी लू, सासाराम रेलवे स्टेशन पर हीटवेव से 3 यात्रियों...

बिहार में जानलेवा बनी लू, सासाराम रेलवे स्टेशन पर हीटवेव से 3 यात्रियों की मौत

17-Jun-2023 07:29 PM

By RANJAN

SASARAM: सासाराम रेलवे स्टेशन पर लू और भीषण गर्मी से तीन लोगों की मौत हो गयी है। दो मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है जबकि तीसरे मृतक की पहचान नोखा थाना क्षेत्र के सिसरित गांव निवासी सुरेश ठाकुर के रुप में हुई है। 


सुरेश ठाकुर सासाराम से नोखा जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए आए थे। इसी दौरान हीटवेव के कारण अचानक उनकी तबीयत सासाराम स्टेशन पर ही बिगड़ गई। आनन-फानन में जीआरपी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान ही सुरेश ठाकुर ने दम तोड़ दिया। एक ही दिन में सासाराम रेलवे स्टेशन पर लू लगने से 3 लोगों की मौत चिंता का विषय है। 


बता दें कि पिछले एक सप्ताह से रोहतास जिला हिटवेव की चपेट में है। तापमान बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं। घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।


 बिहार में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से हर कोई परेशान हैं। अब यह गर्मी जाललेवा हो गयी है। चौबीस घंटे के भीतर बिहार में 29 लोगों की जान इस जानलेवा गर्मी से हो गयी है। मरने वालों में बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। अस्पतालों में लू और भीषण गर्मी से बीमार पड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। 


बता दें कि हीटवेव से सबसे ज्यादा मौत भोजपुर जिले में हुई है जहां छह लोगों की मौत हो गई है। जिसमें 4 की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। इसके अलावा रोहतास में दो, नालंदा में एक, जमुई में एक, बांका-4, औरंगाबाद-3, जहानाबाद-1, भागलपुर-1, अरवल-4 गया में एक और पटना में एक व्यक्ति की मौत हीटवेव के कारण हुई है. बिहार में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट होने की आसार नहीं है ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से हीटवेव के प्रकोप से बचने की अपील की है.


भीषण लू और गर्मी को देखते हुए राजधानी पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने बारहवीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 24 जून तक बंद रखने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले 20 जून को गर्मी छुट्टी के बाद सभी स्कूल खुलने वाले थे, लेकिन चिलचिलाती गर्मी और इसको लेकर रेड अलर्ट के कारण जिला प्रशासन ने 24 जून तक सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दे दिया है। वही मौसम विभाग ने 6 जिलों में अति उष्ण लहर का पूर्वानूमान जारी करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। वही 12 जिलों में भीषण हीट वेब को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।