ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...

Home / news / बिहार में इससे बड़ी जीत चाहती है BJP, हार का कारण जानने और...

बिहार में इससे बड़ी जीत चाहती है BJP, हार का कारण जानने और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ब्लूप्रिंट जल्द

30-Nov-2020 06:29 PM

PATNA : साल 2015 के विधानसभा चुनाव से बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में भले ही सत्ता वापसी कर ली हो लेकिन यह जीत बीजेपी के थिंकटैंक माने जाने वाले संगठन के लोगों को रास नहीं आ रही. पार्टी बिहार में सत्ता वापसी से खुश तो है लेकिन वह और बेहतर परिणाम की उम्मीद कर रही है. बिहार में चुनाव के दौरान बीजेपी जिन सीटों पर कड़े मुकाबले में हार गई, उन सीटों पर हार का कारण तलाशने की कवायद शुरू हो गई है. इतना ही नहीं पार्टी और संगठन को पहले से और ज्यादा धारदार बनाने के लिए अब नए सिरे से ब्लू प्रिंट तैयार किया जाएगा.


बिहार चुनाव नतीजों की समीक्षा और संगठन को और बेहतर बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव एक बार फिर नए सिरे से कमर करते नजर आएंगे. 2 दिसंबर को ये दोनों बड़े नेता पटना पहुंचने वाले हैं और इनके पटना पहुंचते ही पार्टी के प्रदेश स्तर के तमाम जनप्रतिनिधियों की कई बैठकों का सिलसिला शुरू हो जाएगा. पार्टी के सभी सांसद, विधायक और विधान पार्षदों के साथ-साथ संगठन से जुड़े लोगों जिला अध्यक्ष, महामंत्रियों और विधानसभा प्रभारियों को इन दोनों नेताओं ने तलब किया है. अलग-अलग बैठकों के जरिए यह दोनों नेता इस बात की समीक्षा करेंगे कि पार्टी और बेहतर प्रदर्शन कर सकती है. किन परिस्थितियों में कई सीटों पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा इसकी समीक्षा करेंगे.


बीजेपी के संगठन से जुड़े इन नेताओं की दिलचस्पी इस बात में होगी कि आखिर जिन सीटों पर हार हुई वहां परिणाम कैसे बदला जा सकता है. इसके बाद संगठन को लेकर नए सिरे से ब्लूप्रिंट तैयार किया जाएगा. इसी ब्लूप्रिंट के जरिए अब पार्टी आगामी चुनाव की तैयारी के लिए खुद को लगा देगी. बिहार में विधानसभा चुनाव भले ही अब 5 साल बाद होने हैं लेकिन लोकसभा चुनाव साढ़े तीन साल के बाद ही होना है. ऐसे में पार्टी नहीं चाहती कि कहीं कोई कोर कसर रह जाए.


बीएल संतोष और भूपेंद्र यादव हार की समीक्षा के दौरान पहले चरण की 19 सीटों को साधने की कोशिश करेंगे, जिनमें 71 में से 29 सीटों पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवार दिए. इन 29 सीटों में से 13 पर ही बीजेपी के उम्मीदवार जीत पाए. बीजेपी के लिए असल मुश्किल यह भी है कि उसने 10 सेटिंग सीटें हारीं. बिहार बीजेपी अब इसी हार की केमिस्ट्री को जमीनी स्तर पर समझने की कोशिश करेगी, कैसे बूथ लेवल तक संगठन को मजबूत रखा जा सके.


भाजयुमो की समस्या से आगे कैसे निपटने की रणनीति हो इन तमाम एजेंटों पर बीएल संतोष और भूपेंद्र यादव मंथन करेंगे बिहार चुनाव खत्म होने के बाद एक तरफ जहां तमाम पार्टियां जश्न में डूबी है. वहीं भारतीय जनता पार्टी ने अपनी अगली चुनावी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है.