ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

बिहार में इन स्‍कूलों के स्टूडेंट्स नहीं दे पाएंगे मैट्रिक परीक्षा, अगर दो दिनों में पूरा नहीं किया ये काम

20-Dec-2021 11:32 AM

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा अगले साल मेट्रिक परीक्षा देने वाले 25 स्‍कूलों के सैकड़ों स्टूडेंट्स का भविष्‍य फंसता दिख रहा है. अगर दो दिनों के अंदर ये स्कूल ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो इन स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स मेट्रिक परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते है. 


बता दें बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में अब बहुत अधिक समय नहीं बचा है. वहीं बोर्ड ने वार्षिक माध्‍यमिक परीक्षा 2022 के लिए छात्र-छात्राओं को एडमिट कार्ड जारी करने की तैयारी भी शुरू कर दी है. लेकिन 25 स्‍कूलों के बच्‍चों को एडमिट कार्ड जारी किए जाने में तकनीकी रुकावट खड़ी हो गई है. बोर्ड ने इन सभी स्‍कूलों को जिला शिक्षा पदाधिकारी के जरिए इस मामले में जानकारी दे दी है. 


वहीं बोर्ड का कहना है कि मैट्रिक परीक्षा में केवल वहीं छात्र-छात्रा शामिल होने के लिए पात्र होंगे. जो अपने स्‍कूल के स्‍तर पर सेंटअप परीक्षा पास कर चुके हैं. बोर्ड सूत्रों के मुताबिक पटना जिले के आठ, कैमूर के चार, गया के छह, औरंगाबाद के तीन और भोजपुर, नालंदा, रोहतास, बक्‍सर जिलों के एक-एक स्‍कूल ने अभी तक सेंटअप परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं का विवरण ही बोर्ड को नहीं उपलब्‍ध कराया है. साथ ही बोर्ड ने कहा है कि ये सभी स्‍कूल हर हाल में 22 दिसंबर से पहले सेंटअप परीक्षा का रिजल्‍ट उपलब्‍ध करा दें. इसके बाद ही छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र जारी किया जा सकेगा.