राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...
27-Nov-2020 02:05 PM
PATNA : बिहार में एक डीएसपी के ऊपर विभागीय कार्रवाई संचालित की गई है. गृह विभाग की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. रोसड़ा डीएसपी और नवादा के तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहरियार अख्तर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई संचालित की गई है. डीएसपी सहरियार अख्तर के विरुद्ध संचालित विभागीय कार्रवाई में गया रेंज के आईजी राकेश राठी को सञ्चालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.
गृह विभाग की ओर से जारी पत्र के मुताबिक रोसड़ा डीएसपी और नवादा के तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहरियार अख्तर के ऊपर काम में लापरवाही बरतने का आरोप है. नवंबर 2013 में जब सहरियार अख्तर नवादा में डीएसपी के पद पर कार्यरत थे तब पुलिस महानिदेशक की ओर से औचक निरिक्षण किया गया. इस दौरान उनकी कार्यशैली में काफी लापरवाही पाई गई.
इस घटना के बाद डीएसपी सहरियार अख्तर के ऊपर विभागीय कार्रवाई संचालित की गई. इस मामले में जून 2014 में सहरियार अख्तर से लिखित बचाव अभिकथन की मांग की गई. इनकी ओर से जो जवाब सौंपा गया, उसे डिपार्टमेंट ने अस्वीकार कर दिया.
अब सरकार ने इस मामले में मगध क्षेत्र के आईजी राकेश राठी को सञ्चालन पदाधिकारी नियुक्त किया है. इनके अलावा नवादा के एएसपी महेंद्र कुमार बसंत्री को प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी नामित किया है. सरकार ने 10 दिन के अंदर डीएसपी सहरियार अख्तर को मगध आईजी के कार्यालय में उपस्थित होने का आदेश दिया है.