ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार में एक चूहे के कारण रोकनी पड़ गई सुपरफास्ट ट्रेन, वजह जानकर...

बिहार में एक चूहे के कारण रोकनी पड़ गई सुपरफास्ट ट्रेन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

12-Jun-2023 05:21 PM

By First Bihar

DARBHANGA: बिहार के बदनाम चूहों ने एक बार फिर ऐसा कारनामा कर दिया कि उनके कारण सुपर फास्ट ट्रेन को रोकना पड़ा। हैरान कर देने वाली खबर दरभंगा से सामने आई है, जहां चूहों की वजह से दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन को रोकना पड़ गया। पूरा मामला छपरा रेलवे स्टेशन का है।


दरअसल, दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट ट्रेन के छपरा जंक्शन पर पहुंचने से पहले इस ट्रेन की एक बोगी के नीचे से धुआं निकलता नजर आया। जिसके बाद यह अफवाह उड़ गई कि ट्रेन में आग लग गई है। फिर क्या था यात्री जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। जिसके बाद ट्रेन को वहीं रोकना पड़ गया।


जब इसकी जांच की गई तो जानकारी मिली कि बोगी में चूहा था और उसने कुछ तारों को काट दिया जिससे शॉर्ट सर्किट की वजह से चिंगारी निकल रही थी। जिससे यात्रियों को लगा कि ट्रेन में आग लग गई है। बाद में खराबी को दूर कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। इस घटना में किसी तरह की कोई क्षति नहीं हुई है। 


बता दें कि बिहार में चूहे काफी पहले से बदनाम रहे हैं। शराबबंदी लागू होने के बाद यहां के चूहों पर आरोप लगा कि वे मालखाने में रखी 9 लाख लीटर शराब को पी गए। इतना ही नहीं चूहों पर यह भी आरोप है कि उन्होंने बांध को कमजोर कर दिया है। अब चूहे के इस कारनामे के बाद एक बार फिर बिहार के चूहों पर सवाल उठ रहे हैं।