ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

Home / news / ईद से पहले राज्यकर्मियों को मिलेगा वेतन, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

ईद से पहले राज्यकर्मियों को मिलेगा वेतन, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

19-May-2020 05:55 PM

PATNA : कोरोना संकट से जूझ रही नीतीश सरकार ने ईद के त्योहार को देखते हुए राज्यकर्मियों को मई महीने का वेतन 20 मई से जारी करने का फैसला किया है. राज्य के सभी कर्मियों और पदाधिकारियों को ईद के पहले वेतन का भुगतान कर दिया जायेगा. भले ही सरकार खजाना खाली होने का रोना रो रही हो, लेकिन ईद के मौके पर वह सरकारी कर्मचारियों और पदाधिकारियों को उदास नहीं देखना चाहती है.


बिहार के डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने सरकार के इस फैसले के बारे में जानकारी दी है. सुशील मोदी ने कहा है कि सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों को मई महीने का वेतन 20 मई से देने का सिलसिला शुरू कर दिया जायेगा. ईद के पहले सबको वेतन भुगतान हो जायेगा. इसके लिए वेतन संबंधी विपत्र 20 मई से एक हजारों में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जा चुका है. सभी कोटेदारों को दिशा-निर्देश जारी किया गया है कि उसी दिन वेतन संबंधी विपत्र को पारित कर निर्णय ले लें.


यह पहला मौका नहीं है, जब सरकार ने त्यौहार को देखते हुए वेतन भुगतान का निर्णय लिया हो. पहले भी राज्य सरकार ऐसे दिशा निर्देश जारी करते रही है, लेकिन मौजूदा कोरोना महामारी के बीच राज्य सरकार ने वित्तीय संकट के बावजूद यह फैसला कर राज्य कर्मियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है.