ब्रेकिंग न्यूज़

PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान

Home / news / बिहार में डीलरों का रद्द हो सकता है लाइसेंस, कड़ा एक्शन लेने की...

बिहार में डीलरों का रद्द हो सकता है लाइसेंस, कड़ा एक्शन लेने की तैयारी में सरकार

25-Nov-2020 09:21 PM

PATNA :  बिहार में खाद के बाद अब बीज डीलरों पर नकेल कसने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. सरकार की ओर से अधिकारियों की 8 टीमें बनाई गई हैं, जो डीलरों की जांच करेंगी और गलती पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ा एक्शन भी लेंगे. हर टीम को अलग-अलग जिलों की जांच का जिम्मा दिया गया है.


बिहार में मक्क बीज बेचने वाले सभी डीलरों की जांच की जाएगी. सरकार के आदेश पर विभाग ने मुख्यालय के अधिकारियों की 8 टीमें बनाई हैं. इन्हें अलग-अलग जिलों की जांच का जिम्मा दिया गया है. डीलर की जांच तो होगी ही टीम में शामिल अधिकारी अपने जिले के किसानों से भी बात करेंगे. किसान कौन से प्रभेद की खेती करते हैं और इसके लिए बीज कहां से लाते हैं.


विभाग ने अपर निदेशक धनन्जयपति त्रिपाठी के नेतृत्व में बनी टीम को बेगूसरा और खगड़िया जिले की जिम्मेवारी दी है. संयुक्त निदेशक एएन राय की टीम को पूर्वी और पश्चिमी चम्पारण, संयुक्त निदेशक व्यंकटेश नारायण सिंह की टीम को पूर्णिया और कटिहार, सुरेश प्रसाद गुप्ता की टीम को अररिया और किशनगंज, अरविंद शर्मा की टीम को सारण, सीवान और गोपालगंज, उमेश कुमार चौधरी को भागलपुर, डॉ. ब्रजेश कुमार को समस्तीपुर व मुजफ्फरपुर और जय प्रकाश नारायण को सहरसा सुपौल व मधेपुरा में जांच का जिम्मा दिया गया है.


बताया जा रहा है कि किसानों से मिली जानकारी को डीलर के लाइसेंस से मिलान किया जाएगा. अगर डीलर ने बिना लाइसेंस वाले प्रभेद की बिक्री की है तो कार्रवाई होगी. उनका लाइसेंस भी रद्द हो सकता है. कृषि विभाग ने खाद डीलरों के बाद अब बीज विक्रेताओं की नकेल कसने की तैयारी कर रहा है.