ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

Home / news / बिहार में दिखने लगा ‘असानी’ का असर, पटना समेत कई जिलों में मौसम...

बिहार में दिखने लगा ‘असानी’ का असर, पटना समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला

09-May-2022 09:50 AM

PATNA : चक्रवाती तूफान ‘असानी’ का असर बिहार में भी दिखने लगा है। आज सुबह से ही बिहार के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने बिहार के 15 जिलों में हल्की बारिश और हवा के तेज चलने की संभावना जताई है। तूफान के असर के कारण बिहार के कई जिलों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है वहीं आसमान में बादल भी छाए हुए हैं।


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तूफान का असर 12 मई को आंशिक रूप से देखने को मिलेगी हालांकि सोमवार से ही इसका असर कई जगहों पर दिखने लगा है। तूफान की जिसकी वजह से 12 मई को पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, बांका, किशनगंज, भागलपुर समेत 15 जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान हवा 13 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।


मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल बिहार में 8 से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही हैं। 24 घंटे के दौरान पूर्वी-पश्चिम चंपारण, सुपौल, अररिया, सीतामढ़ी, मधुबनी, किशनगंज, शिवहर में हल्की बारिश हो सकती है। तूफान भारत के तटवर्ती क्षेत्रों की तरफ 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।


अगले 24 घंटे के दौरान तूफान की सक्रियता में तेजी आएगी। जिससे 10 मई को ओडिशा, आंध्र, पश्चिम बंगाल में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पटना में 10 मई तक मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। 11 और 12 मई को हल्की बारिश, वज्रपात होने की आशंका है।