पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
09-Oct-2023 11:32 AM
By First Bihar
MADHUBANI: बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां रविवार की रात बदमाशों ने डकैती की बड़ा वारदात को अंजाम दिया है। करीब 50 से अधिक डकैतों ने कपड़ा कारोबारी के घर धावा बोल दिया और परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर करीब 20 लाख की संपत्ति लूट ले गए। इस दौरान डकैतों द्वारा की गई फायरिंग और बमबाजी से पूरा इलाका दहल गया। डकैतों के हमले में तीन पुलिसकर्मी समेत सात लोग घायल हो गए हैं। घटना सहारघाट थाना क्षेत्र के सहारघाट बाजार की है।
दरअसल, साहरघाट निवासी कपड़ा कारोबारी राजकुमार नायक के घर में भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया हैं। रविवार की देर रात करीब 12 बजे 70 से 75 की संख्या में डकैतों ने राजकुमार गामी के घर धावा बोल दिया। डकैत दरवाजे में लगे ताले को काटकर घर में घुसे और परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया। विरोध करने पर कुल्हाड़ी से वार कर परिवार के चार लोगों को घायल कर दिया।
इस दौरान डकैतों ने ताबड़तोड़ फायरिंग और बमबाजी कर इलाके में सनसनी फैला दी। वहीं रात्री गश्ती पर निकले होमगार्ज के जवान के ऊपर बम से हमला कर दिया, जिससे होमगार्ड का जवान बूरी तरह से घायल हो गया है। मौके पर पहुंची साहरघाट पुलिस की तो हिम्मत जवाब दे गई। इस दौरान डकैतों के हमले में परिवार के चार सदस्यों समेत तीन जवान घायल हो गए। लूटपाट करने के बाद डकैत मौके से फरार हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।