पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
21-Dec-2020 04:21 PM
PATNA : बिहार में कोरोना वैक्सीनेशन का काम जल्द शुरू हो सकता है. कोरोना वैक्सीन का ट्रायल अंतिम चरण में है और केंद्र सरकार की हरी झंडी मिलते ही बिहार में कोरोना वैक्सीन देने का सिलसिला शुरू हो जाएगा. इस खबर की पुष्टि खुद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कर दी है. पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्राइवेट स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को आदेश दिया है कि वह अपने यहां काम करने वाले स्टाफ की पूरी लिस्ट मुहैया कराए.
पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी ज्योति कुमार की तरफ से सभी प्राइवेट स्कूल और शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य और निदेशक को एक पत्र जारी किया गया है. इसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि आगामी 4 जनवरी से स्कूलों का संचालन बिहार में शुरू किया जाना है. पहले फेज में क्लास 9 से 12 तक के बच्चों को अल्टरनेट स्कूल आना है और 18 जनवरी से स्थिति सामान्य रहने पर नौवीं क्लास के नीचे के बच्चों को स्कूल बुलाया जाएगा. ऐसी स्थिति में स्कूलों के सभी स्टाफ, शिक्षक, लिपिक, परिचारी, गार्ड, ड्राइवर और सफाई कर्मी को वैक्सीन देना है. स्कूल स्टाफ को वैक्सीन देने के पीछे मकसद यह है कि बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके.
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी स्कूलों को यह निर्देश दिया है कि वह अपने यहां काम करने वाले स्टाफ की पूरी लिस्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं. जिला स्तर पर टीकाकरण कराने की जिम्मेदारी उप विकास आयुक्त पटना को डीएम के तरफ से नोडल ऑफिसर बनाया गया है. इस सरकारी आदेश में कहा गया है कि ऐसे स्टाफ जिनकी उम्र 18 से 54 साल के बीच हो और ब्लड डायबिटीज जैसे रोग से पीड़ित ना हो और ना ही पहले कोविड-19 से पॉजिटिव हुए हो, ऐसी महिलाएं या माताएं जो प्रेग्नेंट ना हो उनका नाम बदनाम अंकित कर लिस्ट मुहैया कराए.