BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
24-May-2020 05:44 PM
PATNA : बिहार में कोरोना का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 34 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2511 हो गई है.
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है. इस आकंड़े के मुताबिक राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 34 नए मरीज सामने आये हैं. इसके साथ ही बिहार में आंकड़ा बढ़कर 2511 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक शेखपुरा से 3, समस्तीपुर से 4, जमुई से एक, लखीसराय से एक, पूर्णिया से 7, बांका से 11, भागलपुर से 4 और कटिहार से 3 नए मामले सामने आये हैं.
इसके अलावा बिहार में कोरोना बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा 13 हो गया है. जबकि 677 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पटना के एनएमसीएच में इस मरीज को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान ही इस शख्स ने दम तोड़ दिया. एनएमसीएच प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक यह मरीज पहले से कई बिमारियों से पीड़ित था. इस मरीज को पहले से फेफड़ा, किडनी और डायबिटीज की बीमारी थी.
एनएमसीएच प्रबंधन ने बताया कि मृतक मरीज सीवान जिले का रहने वाला था. उसे 22 मई को ही इसे एनएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इस मौत के साथ ही बिहार में मरने वालों का आंकड़ा 13 हो गया है. इससे पहले ही पटना, वैशाली और खगड़िया के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा मुंगेर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सारण (छपरा) सासाराम और बेगूसराय के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.
