Bihar politics : Y श्रेणी सुरक्षा में कटौती का दावा, पप्पू यादव ने कहा– माफियाओं को मिल रहा संरक्षण Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में शून्यकाल की सूचना अब ऑनलाइन माध्यम से होगी स्वीकार, पढ़िए विधायकों को क्या -क्या करना होगा Bihar Education Minister : बिहार के यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में हो रही गड़बड़ी ! परिषद में हंगामा, सभापति ने मंत्री को दिए जांच के आदेश Bihar News : विधान परिषद में राबड़ी ने खोला कानून व्यवस्था का पोल तो नीरज कुमार में कहा -72 FIR वाला भी शरीफ कैसे यह आज मालूम चला Bihar Assembly : 'विजय सिन्हा के साथ कॉलेज में हुई थी रैगिंग...', विधानसभा में ब्राह्मण शब्द को लेकर जमकर हुआ हंगामा; डिप्टी सीएम ने बताया महागठबंधन शासन काल का सच Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद
27-Apr-2021 10:01 PM
PATNA : तो बिहार से कोरोना को भगाने के लिए नीतीश कुमार GO CORONA GO मॉडल अपना रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कुछ ऐसा ही कहा है. तेजस्वी यादव ने आंकड़ों के सहारे बताया है कि कोरोना से निपटने का नीतीश मॉडल क्या है?
तेजस्वी ने जारी किये आंकड़े
दरअसल तेजस्वी यादव ने बिहार में हर रोज हो रहे कोरोना जांच के आंकड़े जारी किये हैं. उन्हीं आंकड़ों के सहारे तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में कोरोना से निपटने का दिखावा हो रहा है. कोरोना की जांच ही जब नहीं हो रही है तो पता कैसे चलेगा कि बिहार में कोरोना के हालात क्या हैं. तेजस्वी ने ट्वीटर पर लिखा है“नीतीश जी का GO CORONA GO मॉडल देखिये. कोरोना के नये केसलोड को कम करने के लिए प्रतिदिन जांच घटा दिया गया. न होगी जांच ना निकलेगा कोरोना. कम जांच के बावजूद पॉजिटिविटी रेट 14.6 % है. अपनी नाकामी को छिपाने के लिए लोगों की जान से खेल रहे हैं. कोरोना के खिलाफ टेस्टिंग सबसे कारगर हथियार है.
तेजस्वी यादव ने पिछले सात दिनों में बिहार में हुए कोरोना जांच का आंकड़ा जारी किया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 26 अप्रैल को बिहार में सिर्फ 80 हजार 461 जांच किये गये. उससे पहले यानि 25 अप्रैल को एक लाख 491 टेस्ट किये गये थे. यानि सरकार ने कोरोना टेस्ट की संख्या एक दिन में 20 हजार कम कर दिया.
नीतीश जी का Go Corona Go मॉडल देखिए।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 27, 2021
कोरोना के नए caseload को कम करने के लिए प्रतिदिन जाँच घटा दिया गया।ना होगी जाँच ना निकलेगा कोरोना।
कम जाँच के बावजूद Positivity Rate 14.6% है।अपनी नाकामी छिपाने के लिये लोगों की जान से खेल रहे। कोरोना के ख़िलाफ टेस्टिंग सबसे कारगर हथियार है। pic.twitter.com/J6ep7n2C0d
एक लाख टेस्ट लेकिन RT=PCR बेहद कम
वैसे अहम बात ये भी है कि बिहार में कोरोना के RT-PCR टेस्ट की संख्या बेहद कम है. जबकि सिर्फ इसी टेस्ट से कोरोना की सही जांच रिपोर्ट आती है. सरकार लगभग 65 फीसदी टेस्ट रैपिड एंटीजेन किट के जरिये कर रही है. रैपिड एंटीजेन टेस्ट की रिपोर्ट 60 फीसदी तक गलत हो रही है. यानि 10 में 6 रिजल्ट गलत आ जा रहे हैं. कोरोना से मर गये विधायक मेवालाल चौधरी जब गंभीर हालत में थे तो रैपिड एंटीजेन टेस्ट में उन्हें निगेटिव करार दिया गया था. सरकार लगभग 35 फीसदी टेस्ट ही RT-PCR कर रही है.