ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम

Home / news / बिहार में कोरोना से एक और मौत, नोएडा से आये युवक की गई...

बिहार में कोरोना से एक और मौत, नोएडा से आये युवक की गई जान

23-May-2020 07:38 AM

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस के कारण एक और मरीज की मौत हो गई है। नोएडा से आए 22 साल के एक युवक की मौत कोरोना की वजह से हुई है। स्वास्थ विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़े में 11वीं मौत की पुष्टि की गई लेकिन शुक्रवार की देर रात तक इसको लेकर विभाग सही-सही जानकारी नहीं दे पाया। आखिरकार अब यह जानकारी सामने आई है कि नोएडा से खगड़िया पहुंचे 22 साल के एक युवक की मौत हो गई। मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।


बिहार में कोरोना वायरस से पहली मौत मार्च महीने में हुई थी। उसके बाद जब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है हालांकि ज्यादातर मामलों में कोरोना से जिन लोगों की मौत हुई है वह अन्य बीमारियों से पीड़ित रहे हैं। 22 साल के जिस युवक की मौत कोरोना की वजह से हुई क्या उसे कोई अन्य बीमारी थी इस बारे में अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। नोएडा से आने के कुछ घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई हालांकि बाद में रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई जिसके बाद सरकार ने युवक की मौत की वजह कोरोना को माना है। 


स्वास्थ्य विभाग ने जो आंकड़े शुक्रवार को जारी किए थे उसमें बेगूसराय जिले के अंदर में मरीज की मौत के बारे में जानकारी दी गई थी हालांकि फर्स्ट बिहार ने शुक्रवार की शाम लगातार बेगूसराय जिला प्रशासन से इस मामले में जानकारी ली लेकिन किसी ने मौत की पुष्टि नहीं की। अब आखिरकार खगड़िया पहुंचे एक युवक की मौत के बारे में स्वास्थ्य विभाग ने सूचना दी है।