Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम
08-Jul-2020 06:21 PM
PATNA : बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. इस जानलेवा वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 5 और लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार हो गया है.
पिछले 24 घंटे में 5 की मौत
स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित अपडेट जारी की गई . विभाग की ओर से जारी इस नियमित अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 5 और लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही बिहार में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है. अनलॉक-1 में कोरोना संकट के बीच पिछले महीने 40 लोगों की मौत हुई थी.
बिहार में अब तक 100 से ज्यादा
बिहार में अब तक कोरोना से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 12 लोगों की मौत हुई है. दरभंगा में 7 की मौत हुई है. समस्तीपुर और भागलपुर में 6-6 लोगों की मौत हुई है. मुजफ्फरपुर, नालंदा, पूर्वी चंपारण, रोहतास और सारण जिले में 5-5 मरीजों की मौत हुई है. इसके आलावा बेगूसराय में 4 लोगों ने दम तोड़ा है. भोजपुर, गया, खगड़िया, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही अररिया, कैमूर, किशनगंज, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अरवल, औरंगाबाद, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.
बिहार में अब तक 13272 पॉजिटिव केस
स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में 749 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13272 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ये मामले राज्य के 37 जिलों से सामने आये हैं.
सूबे में 9541 मरीज हुए स्वस्थ
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी किया गया है उसके मुताबिक राज्य में अबतक 9541 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 203 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.

