Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला CCTC वीडियो Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: चलते-चलते अचानक दो भागों में बंट गई मालगाड़ी, बेपटरी होने से बची Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया
24-May-2020 02:17 PM
PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण अब तेजी से बढ़ रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां एक और कोरोना मरीज ने दम तोड़ दिया है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा 13 हो गया है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पटना के एनएमसीएच में इस मरीज को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान ही इस शख्स ने दम तोड़ दिया. एनएमसीएच प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक यह मरीज पहले से कई बिमारियों से पीड़ित था. इस मरीज को पहले से फेफड़ा, किडनी और डायबिटीज की बीमारी थी.
एनएमसीएच प्रबंधन ने बताया कि मृतक मरीज सीवान जिले का रहने वाला था. उसे 22 मई को ही इसे एनएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इस मौत के साथ ही बिहार में मरने वालों का आंकड़ा 13 हो गया है. इससे पहले ही पटना, वैशाली और खगड़िया के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा मुंगेर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सारण (छपरा) सासाराम और बेगूसराय के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक बिहार में अब तक कुल 2477 मरीज कोरोना पॉजिटव मिले हैं. जिसमें से 13 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 677 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं. सूबे में अभी भी 1787 केस एक्टिव हैं.
