जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त Bihar News: LPG सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट 24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा PAN कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान! घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
20-May-2020 11:01 PM
PATNA : बिहार में कोविड-19 का कहर अब बढ़ते ही जा रहा है. राज्य के अंदर कोरोना कुछ इस तरह बढ़ रहा है कि हर दिन दर्जनों मामले सामने आ रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार में एक और व्यक्ति की मौत कोरोना जैसे जानलेवा वायरस से हुई है. इसके साथ ही बिहार में मौत का आंकड़ा अब 10 हो गया है.
दिल्ली से लौटे शख्स की मौत
बिहार में कोरोना से 10वीं मौत की खबर खगड़िया जिले से सामने आई है. खगड़िया के डीएम आलोक रंजन घोष ने फर्स्ट बिहार की टीम के साथ बातचीत में इस बात की पुष्टि की है कि जिले में एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है. डीएम आलोक रंजन घोष ने फर्स्ट बिहार को बताया कि मृतक व्यक्ति की उम्र तक़रीबन 50 साल है. यह व्यक्ति प्रवासी मजदूर था. यह व्यक्ति हाल ही में दिल्ली से लौटा था.
बेगूसराय में भर्ती था मरीज
खगड़िया जिलाधिकारी के मुताबिक इस व्यक्ति की मौत 17 मई को हुई थी. जिसकी रिपोर्ट 19 मई यानी की मंगलवार को पॉजिटिव आई है. खगड़िया के डीएम आलोक रंजन घोष ने आगे बताया कि दरअसल यह मरीज बेगूसराय में ही भर्ती था. दिल्ली से लौटने के दौरान रास्ते में ही तबियत खराब होने के कारण उसे बेगूसराय में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के क्रम में बेगूसराय सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई.
खगड़िया जिले में कोरोना से 2 मौत
खगड़िया जिले में कोरोना से यह दूसरी मौत है. इससे पहले भी मुंबई से लौटे एक शख्स की मौत कोरोना से हुई थी. जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने बताया कि मौत के बाद ही दोनों शख्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है. खगड़िया जिले में अब तक कुल 965 सैंपल जांच को भेजे गए थे. जिसमें प्रशासन को 780 की रिपोर्ट मिली है. उसमें 71 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं. 709 लोगों की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव मिली है. इस जिले में 8 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. लिहाजा अभी भी 61 मामले जिले में सक्रीय हैं.
बिहार में कोरोना से 10 मौत
बिहार में अब तक कुल 1600 से अधिक मामले सामने आये हैं. जिसमें 571लोग स्वस्थ हो गए हैं. राज्य में अभी भी एक हजार से ज्यादा मामले सक्रीय हैं. जबकि 10 लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में पटना, वैशाली और खगड़िया जिले में 2-2 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा मुंगेर, मोतिहारी, सीतामढ़ी और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हुई है.