ब्रेकिंग न्यूज़

PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान

Home / news / कोरोना रोकने के लिए बिहार सरकार ने उठाया बड़ा कदम, रोज 20 हजार...

कोरोना रोकने के लिए बिहार सरकार ने उठाया बड़ा कदम, रोज 20 हजार RT-PCR जांच करने का आदेश

25-Nov-2020 08:58 PM

PATNA :  देश में एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिहार सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. सरकार की ओर से प्रतिदिन 20 हजार RT-PCR जांच करने का आदेश दिया गया है. बिहार स्वास्थ्य विभाग ने सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों को आरटीपीसीआर जांच की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है. 


बिहार में अन्य राज्यों के मुकाबले कोरोना संक्रमण की रफ़्तार काफी कम है. यहां मृत्यु दर भी कम है. जबकि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की तादाद जुडा है. देश के अन्य राज्यों के मुकाबले बिहार अब तक कोरोना से लड़ने में ज्यादा सक्षम दिखाई दे रहा है. अभी राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में प्रतिदिन 13-14 हजार आरटीपीसीआर जांच हो रही है, जिसे लगभग डेढ़ गुना करने का टारगेट रखा गया है. 


बिहार में कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए आरटीपीसीआर सहित अन्य जांच की प्रक्रिया को तेज किया गया है. ऐसा करने से संक्रमितों की पहचान कर उन्हें तुरंत आइसोलेट किया जा सकेगा और उनके संपर्क में आने वालों की पहचान कर उनकी भी जांच कराई जा सकेगी. ताकि संक्रमण को आगे बढ़ने से रोका जा सके. कोरोना की चेन तोड़ी जा सके. 


इतना ही नहीं आरटीपीसीआर के अतिरिक्त ट्रू-नेट जांच की संख्या भी बढ़ाने की भी तैयारी है. फिलहाल 3400 संक्रमित मरीजों की जांच की जा रही है, जिसे बढ़ाकर 4400 करने की तैयारी है. आपको बता दें कि बिहार में प्रतिदिन एंटीजन जांच सहित एक लाख से अधिक कोरोना सैंपल की जांच की जा रही है. जबकि मंगलवार को 1.06 लाख सैंपल की जांच की गई.