ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : Y श्रेणी सुरक्षा में कटौती का दावा, पप्पू यादव ने कहा– माफियाओं को मिल रहा संरक्षण Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में शून्यकाल की सूचना अब ऑनलाइन माध्यम से होगी स्वीकार, पढ़िए विधायकों को क्या -क्या करना होगा Bihar Education Minister : बिहार के यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में हो रही गड़बड़ी ! परिषद में हंगामा, सभापति ने मंत्री को दिए जांच के आदेश Bihar News : विधान परिषद में राबड़ी ने खोला कानून व्यवस्था का पोल तो नीरज कुमार में कहा -72 FIR वाला भी शरीफ कैसे यह आज मालूम चला Bihar Assembly : 'विजय सिन्हा के साथ कॉलेज में हुई थी रैगिंग...', विधानसभा में ब्राह्मण शब्द को लेकर जमकर हुआ हंगामा; डिप्टी सीएम ने बताया महागठबंधन शासन काल का सच Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद

आज बड़े फैसले का एलान कर सकती है नीतीश सरकार, कोरोना संक्रमण रोकने के लिए वीकेंड लॉकडाउन का एलान संभव

आज बड़े फैसले का एलान कर सकती है नीतीश सरकार, कोरोना संक्रमण रोकने के लिए वीकेंड लॉकडाउन का एलान संभव

28-Apr-2021 06:58 AM

PATNA : बिहार में हर दिन बढ़ते कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए नीतीश सरकार आज कोई बड़ा फैसला कर सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 2 दिनों से लगातार समीक्षा बैठक के करते रहे हैं। माना जा रहा है कि अब सरकार बढ़ते कोरोना को देखते हुए सख्त कदम उठाने जा रही है। सूत्रों की माने तो बिहार में फिलहाल टोटल लॉकडाउन की संभावना नहीं है लेकिन वीकेंड लॉकडाउन लगाया जा सकता है। लगातार इस तरह की चर्चा है कि बिहार में 3 दिनों का लॉकडाउन लग सकता है। शुक्रवार से लेकर रविवार तक यह प्रभावी रहेगा हालांकि जब तक आधिकारिक घोषणा नहीं हो जाती तब तक कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता। 


इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों से फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम और अन्य आला अधिकारी भी इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़े हुए थे। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कई आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना जॉच की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ टीकाकरण की गति बढ़ायें। 1 मई 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों का भी टीकाकरण कराया जायेगा। राज्य सरकार मुफ्त टीकाकरण करायेगी। टीकाकरण को लेकर पूरी तैयारी रखें। उन्होंने कहा कि बचे हुये पुलिसकर्मियों का टीकाकरण अवश्य करायें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमितों के इलाज में किसी प्रकार की कोई कोताही न हो, इस पर विशेष ध्यान दें। समस्या को कैसे कम किया जा सकता है, इस पर सकारात्मक रवैये के साथ काम करें। लोगों को बचाव के लिये पूरी तरह कंसस रहें। मिसगाइड करने वाले कुछ नकारात्मक प्रवृति के लोग हैं, उन पर नजर रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों में इलाज की पूरी व्यवस्था रखें, अनुमण्डल स्तर पर भी इलाज की पूरी तैयारी रखें।


सीएम नीतीश ने पटना के IGIMS को डेडिकेटेड कोविड अस्पताल के रूप में बदलने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, सभी जिलों के जिलाधिकारियों से कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति की जानकारी अलटरनेट डे लें और उसके आधार पर जरूरी कदम उठायें। उन्होंने कहा कि कल ओडिशा के मुख्यमंत्री से मेरी ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर दूरभाष पर वार्ता हुयी है। उन्होंने सहयोग का आश्वासन दिया है। केन्द्र की सहायता मिल रही है लेकिन इसके अलावा हमलोग अपनी तरफ से और क्या कर सकते हैं, उसके लिये हमेशा तत्पर रहें। हर हालत में लोगों को बचाव करना जरूरी है। कल आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में आज जिलाधिकारियों से मिले जिलों के फीडबैक पर चर्चा होगी और उसके संबंध में जो जरूरी होगा फैसला लिया जाएगा। अब सबकी नजरें कल की बैठक के बाद आज होने वाले फैसले पर टिकी हुई हैं।