Holi Special Train: होली पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, पूर्व मध्य रेलवे चलाएगी 21 स्पेशल ट्रेनें; पटना-पाटलिपुत्र से समेत इन स्टेशनों से होगा परिचालन Holi Special Train: होली पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, पूर्व मध्य रेलवे चलाएगी 21 स्पेशल ट्रेनें; पटना-पाटलिपुत्र से समेत इन स्टेशनों से होगा परिचालन Bihar Crime News: बिहार के इस जिले को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 175 डेटोनेटर और करीब 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिलने से हड़कंप Bihar Crime News: बिहार के इस जिले को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 175 डेटोनेटर और करीब 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिलने से हड़कंप B.N. College Clash: पटना में बीएन कॉलेज के छात्रों और दुकानदारों में मारपीट, पुलिस की छापेमारी से हड़कंप; 7 नामजद समेत 60 अज्ञात पर केस दर्ज B.N. College Clash: पटना में बीएन कॉलेज के छात्रों और दुकानदारों में मारपीट, पुलिस की छापेमारी से हड़कंप; 7 नामजद समेत 60 अज्ञात पर केस दर्ज Train News: दिल्ली-यूपी-बिहार रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, यात्रा पर निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर Train News: दिल्ली-यूपी-बिहार रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, यात्रा पर निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर Bihar Board 10th Exam: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आज 5वां दिन, चार दिनों में इतने छात्र निष्कासित; विद्यार्थियों को एग्जाम से वंचित किए जाने पर घमासान Bihar Board 10th Exam: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आज 5वां दिन, चार दिनों में इतने छात्र निष्कासित; विद्यार्थियों को एग्जाम से वंचित किए जाने पर घमासान
28-Nov-2021 05:04 PM
PATNA : बिहार में कोरोना के नए वेरियंट को लेकर राज्य सरकार ने अलर्ट जारी किया किया है. जिलों के सभी सिविल सर्जन और मेडिकल अफसरों को यह निर्देश दिया गया है कि नए वेरियंट को लेकर विशेष सावधानी बरती जाए. यदि कोविड रूटीन टेस्ट के दौरान कहीं किसी भी जिले से कोई विशेष जानकारी या सूचना मिलती है तो तत्काल स्वास्थ्य मुख्यालय को इसकी जानकारी राज्य सरकार को दी जाए. राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से अन्य देशों में मिले कोरोना के नए वेरियंट को लेकर जिलों को हिदायती पत्र भेजा गया है. स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी जिलों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है.
आपको बता दें कि मुख्यालय की ओर से जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि प्रदेश में जितने भी आरटीपीसीआर लैब हैं वे लगातार अधिक से अधिक कोविड टेस्ट करते रहें. जांच में कोई कमी नहीं आनी चाहिए. वहीं राज्य के बाहर से आने वालों पर भी नजर रखने और उनकी जांच के आदेश जिलों को दिए गए हैं. बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से दो दिन पहले ही बिहार से बने पासपोर्ट के आधार पर 281 यात्रियों की सूची सौंपी गई है. ये सभी यात्री हाल ही में स्वदेश वापस लौटे हैं.