पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...
06-May-2020 07:00 PM
PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण बढ़ते ही जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को तीसरी अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक पटना के राजाबाजार इलाके में एक बार फिर से नया मरीज मिला है. इसके साथ ही कैमूर जिले से भी एक मरीज मिला है. जिसके कारण राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 541 हो गया है.
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से बुधवार को जारी तीसरे अपडेट के मुताबिक पटना के राजाबाजार इलाके से एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है. उसकी उम्र 28 साला बताई जा रही है. बता दें कि आज दूसरे अपडेट के मुताबिक अगमकुआं इलाके से एक नया मरीज मिला है. 21 साल के युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है.
प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि कैमूर के भभुआ से भी एक नया मरीज मिला है. उसकी उम्र 25 साल बताई जा रही है. इससे पहले शिवहर जिले के गढ़वा इलाके में 25 साल की एक लड़की कोरोना पॉजिटिव मिली. मधुबनी के नारर इलाके से भी 24 साल का एक लड़का कोरोना पॉजिटिव पाया गया.
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी पहले अपडेट के मुताबिक पूर्णिया जिले में जलालगढ़ इलाके से भी एक मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई. उसकी उम्र 27 साल बताई जा रही है. बता दें कि बिहार के विभिन्न जिले से अब तक 541 मामले आ चुके हैं. जिसमें 188 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि 4 मरीजों की मौत हुई है. मरने वालों में मुंगेर, वैशाली, मोतिहारी और सीतामढ़ी के एक-एक मरीज शामिल हैं.
