BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
23-May-2020 05:45 PM
PATNA : बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक पटना में एक मरीज की मौत हो गई है. पटना पीएमसीएच में इस मरीज को इलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था.
पीएमसीएच प्रबंधन की ओर से इस मौत की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही बिहार में मौत का आंकड़ा 12 हो गया है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति की पहचान सारण जिले के मढ़ौरा रहने वाले 48 वर्षीय शख्स के रूप में की गई है. बताया जा रहा है यह व्यक्ति पहले से बीमार था. इसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था.
पीएमसीएच के सीएस ने बताया कि इस व्यक्ति की मौत पहले ही हो गई थी. उसके सैंपल को जांच के लिए भेजा गया था. जिसकी रिपोर्ट आज कोरोना पॉजिटिव मिली है. बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है. इस आकंड़े के मुताबिक राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 82 नए मरीज सामने आये हैं. इसके साथ ही बिहार में आंकड़ा बढ़कर 2345 हो गया है. जिसमें से 12 लोगों की मौत हो चुकी है. पटना, वैशाली और खगड़िया के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हुई है. इसके आलावा मुंगेर, मोतिहारी, सीतामढ़ी, सासाराम, बेगूसराय और सारण (छपरा) के रहने वाले एक-एक व्यक्तियों की मौत हुई है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पटना से 3, दरभंगा से 9, मधेपुरा से 19, रोहतास से 31, बक्सर एक, अरवल से 2, औरंगाबाद से एक, भागलपुर से एक, बांका से 6, मधुबनी से 4 और सुपौल जिले से 5 मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही बिहार में आंकड़ा बढ़कर 2345 हो गया है.