ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त Bihar News: LPG सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट 24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा

Home / news / बिहार में चुनाव हुए तो ना हेलीक़ॉप्टर उड़ेगा और ना नेता घूमेंगे, वोटर...

बिहार में चुनाव हुए तो ना हेलीक़ॉप्टर उड़ेगा और ना नेता घूमेंगे, वोटर को भी बूथ पर जाने की नहीं होगी जरूरत, सुशील मोदी का दावा

19-May-2020 06:15 PM

PATNA : बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और अगर चुनाव हुए तो ना हेलीकॉप्टर उड़ेंगे और ना बड़े नेता घूम घूम कर जनसभा करेंगे. शायद ये भी हो कि वोटरों को बूथ पर जाने की जरूरत भी ना पड़े. बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने आज ऐसी ही भविष्यवाणी की.


पटना में आज मीडिया से बात करते हुए सुशील मोदी बोले
“कोरोना संकट ने दुनिया को बदल दिया है और इसका असर चुनाव पर भी पड़ेगा. अब बिहार में पुराने तौर तरीकों से चुनाव नहीं हो सकते. बिहार के अंदर हेलीकॉप्टर उड़ा करते थे. नेताओं की बड़ी बडी सभा होती थी. मुझे ऐसे चुनाव प्रचार की अब दूर दूर तक कोई संभावना नजर नहीं आती.”


सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में चुनाव अभियान तो बहुत बड़ा होता आया है. लेकिन अब उसकी संभावना नहीं. ना हेलीकॉप्टर उड़ेगे और ना ही जनसभायें होंगी. अब एकमात्र सहारा होगा डोर टू डोर चुनाव प्रचार और डिजिटल तरीके से प्रचार. मोबाइल और टीवी के सहारे ही चुनाव प्रचार करना होगा.


बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा
“इस बार जो भी चुनाव होगा वो डिजिटल चुनाव होगा, डिजिटल प्रचार होगा. पुराने तौर तरीके पूरी तरह से बदल जायेंगे और नये तरीके का चुनाव होने जा रहा है.” पत्रकारों  ने सवाल पूछा कि कोरोना के कारण बदले सियासी माहौल को वे किस तरह देखते हैं. सुशील मोदी बोले “हम लोग तो 20-25 साल से हेलीकॉप्टर से घूम कर बड़ी बड़ी सभायें कर चुनाव प्रचार करते रहे हैं. अब उस दौर को हम मिस करेंगे लेकिन कुछ किया नहीं जा सकता है. कोरोना के बाद दुनिया बदल चुकी है और अब पुराने तौर तरीके से कुछ नहीं किया जा सकता.”


हो सकता है वोटर बूथ पर नहीं जायें
सुशील मोदी ने कहा कि अब तो ये भी हो सकता है कि वोटरों को बूथ पर जाने की जरूरत नहीं पड़े. उन्हें घऱ बैठे ही वोट डालने की सुविधा मिल जाये. इस पर भी विचार किया जायेगा लेकिन दुनिया बदल गयी है और चुनाव भी बदलेगा. अब नये तरीके का चुनाव सामने आयेगा.