ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर

बिहार में चोरी का नया अंदाज- कार के आगे मोबिल फेंक बदमाशों ने बैग पर किया हाथ साफ

बिहार में चोरी का नया अंदाज- कार के आगे मोबिल फेंक बदमाशों ने बैग पर किया हाथ साफ

19-Dec-2021 01:03 PM

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में कार पर मोबिल फेक कर बैग उड़ाने वाले गिरोह एक्टिव हो गए है. बता दें बैरिया गोलंबर पर शनिवार को इस गिरोह के बदमाशों ने शहर के आर्किटेक्ट विपुल कुमार का बैग उड़ा लिया. जिसमें इम्पोर्टेन्ट नक्शा, लैपटॉप और कैश 25 हजार रुपये थे. शातिरों ने बैग से नकद रुपये निकालने के बाद उसको जंक्शन के पार्किग में छोड़ कर भाग गए. 


बैग में मिले मोबाइल नंबर के आधार पर आर्किटेक्ट को इसकी सूचना दी गयी. सूचना मिलते वे जंक्शन के पार्किग पहुंचे. जहां बैग से 25 हजार रुपये गायब थे. लेकिन लैपटॉप और अन्य सभी कागजात और नक्शा सुरक्षित था. मझौलिया के आर्किटेक्ट विपुल कुमार ने बताया है कि वे शनिवार की दोपहर चांदनी चौक पर निजी काम से गये थे. वहां, काम करने के बाद कार से बैरिया गोलंबर पहुंचे. इस बीच एक युवक ने उनकी कार पर मोबिल फेक दिया. फिर, उनको कहा कि आपके कार का चेबर फटा हुआ है.


वहीँ बता दें इससे पहले भी मोबिल फेकने वाले गिरोह ने शुक्रवार की रात आठ बजे कलमबाग चौक पर विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार को भी शिकार बनाया था. लेकिन उन्होंने थाने में शिकायत नहीं दर्ज करायी है. उनकी फर्नीचर की भी दुकान है. रात को वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान कलमबाग चौक पर उनकी कार रुकी. बदमाश ने शीशा पर मोबिल फेक कर कहा कि कार का चेंबर फट गया है. जैसे ही वह और उनका चालक उतर कर बोनट खोला. चोर बैग लेकर भागने लगा. उसके बाद शोर मचाते हुए पीछा किया तो बैग फेक कर भाग निकला.