अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
11-Nov-2021 06:25 AM
PATNA : छठ महापर्व की खुशियों के बीच दुखद खबर सामने आई है। लखीसराय, पूर्णिया और अररिया में डूबने की वजह से 3 बच्चों की मौत हो गई है। अलग-अलग घटनाओं में कुल 4 लोगों की मौत डूबने से हुई है। डूबने की वजह से अररिया के नरपतगंज में दो बच्चों की मौत हुई है जबकि लखीसराय और पूर्णिया में एक-एक लोगों की मौत डूबने से हुई है।
पहली घटना लखीसराय जिले में हुई है। लखीसराय के पिपरिया थाना इलाके में 12 साल के एक किशोर की मौत नदी में डूबने से हो गई। रामचंद्रपुर पंचायत के तड़ीपार टोला में 12 साल का किशोर संत कुमार हरुहर नदी में डूब गया। यह हादसा अर्घ्य देने के दौरान हुआ। काफी तलाश के बाद आखिरकार उसका शव नदी से बरामद कर लिया गया।
उधर नरपतगंज प्रखंड के जेबीसी नहर में घाट बनाने के दौरान दो लोगों की मौत डूबने से हो गई। 25 साल के बाबूलाल पासवान की मौत डूबने से हुई जबकि अपने नाना के साथ घाट बनाने पहुंचे 10 साल के सुमन की भी डूबने से मौत हो गई। उधर अररिया के भवानीपुर प्रखंड में भी एक मासूम की मौत नदी में डूबने से हो गई। शहीदगंज पंचायत के रहने वाले धनिक शाह के बेटे अंकुश छठ मनाने के लिए नदी किनारे गया हुआ था। शाम के अर्घ्य के दौरान वह नदी में नहाने के लिए उतरा और इसी दौरान डूब गया। लोगों ने आनन-फानन में उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक अंकुश की मौत हो चुकी थी।