बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
10-Sep-2023 05:43 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एसकेएमसीएच में भर्ती एक 10 साल के मासूम बच्चे की जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) से मौत हो गई है। इस साल चमकी बुखार से यह पहली मौत बताई जा रही है। बच्चे को गंभीर हालत में SKMCH के पीकू वार्ड विभाग में भर्ती कराया गया था। जांच में जेई की पुष्टि होने के बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन आखिरकार सचिन ने दम तोड़ दिया।
मृतक बच्चे की पहचान पूर्वी चंपारण के मधुबन निवासी दुर्गा राय के 10 महीने बेटे सचिन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते 4 सितंबर को सचिन में जेई के लक्षण मिलने के बाद उसे SKMCH के पीकू में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक पहले दिन से ही बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई थी। जिसके कारण उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद उसकी मौत हो गई।
बता दें कि SKMCH में इस साल चमकी बुखार के पांच मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि सीतामढ़ी के रहने वाले मुन्ना कुमार का इलाज चल रहा है। जेई से पहली मौत के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। एसकेएमसीएच के अधीक्षक ने इसकी पुष्टि की है।