पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
15-Dec-2020 08:37 PM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन के दावों की पोल खोलने के लिए अब विपक्षी पार्टियों के नेताओं की जरूरत नहीं पड़ रही है. बीजेपी के नेताओं ने ही मुख्यमंत्री के कानून के राज के दावों की हवा निकालना शुरू कर दिया है. अब बीजेपी के सांसद ने कहा है कि सरकार ने निकम्मा और निठल्ला एसपी की पोस्टिंग कर दी है.
छेदी पासवान का तीखा हमला
बिहार के सासाराम से बीजेपी के सांसद हैं छेदी पासवान. मंगलवार को उन्होंने मीडिया से बात करते हुए रोहतास जिले के एसपी को निकम्मा और निठल्ला करार दिया. सांसद ने कहा कि ऐसे एसपी को बिना समय गंवाये तत्काल सस्पेंड कर देना चाहिये.
सासंद ने कहा कि निकम्मा और निठल्ले एसपी के कारण ही रोहतास में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. जाहिर है कि जब पुलिस कप्तान ही निकम्मा रहेगा तो उसके निचले स्तर के अधिकारी भी निकम्मी और निठल्ली बनी रहेगी. हम आपको बता दें कि रोहतास के एसपी सत्यवीर सिंह हैं जो नीतीश कुमार के पसंदीदा अधिकारियों में शुमार किये जाते रहे हैं. नीतीश कुमार के राज में उन्हें हमेशा अहम जिलों के एसपी का पद मिलता रहा है.
क्यों गर्म हुए छेदी पासवान
दरअसल छेदी पासवान के क्षेत्र यानि रोहतास जिले के कोचस में सोमवार को पेट्रोल पंप पर जबरदस्त लूट हुई थी. इस दौरान अपराधियों ने पेट्रोल पंप मालिक के बेटे की हत्या भी कर दी थी. सांसद छेदी पासवान ने आज इस मामले पर गहरी नाराजगी जतायी. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए रोहतास के एसपी सत्यवीर सिंह को निकम्मा और निठल्ला करार दिया और उन्हें तत्काल निलंबित करने की मांग की.